Homeमध्यप्रदेशशिलांग ले जाकर पत्नी ने पति को दिया जहर:इंदौर के वकील को...

शिलांग ले जाकर पत्नी ने पति को दिया जहर:इंदौर के वकील को पहाड़ से धक्का देने की कोशिश; घर से जेवर-नकदी लेकर प्रेमी संग भागी

इंदौर के खुडैल में रहने वाले एक वकील ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ धोखाधड़ी, नकदी और जेवर ले जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। वकील भूपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर शिलांग ले जाकर उसे जहर देने की कोशिश की। पति भूपेंद्र ने आरोप लगाया कि एक मैट्रिमोनियल साइट पर उसकी पहचान नीलिमा से हुई थी। उस समय नीलिमा ने खुद को तलाकशुदा बताया था। परिचय बढ़ने के बाद दोनों ने नवंबर 2024 में विवाह कर लिया। इसके बाद नीलिमा ने शुभम से मिलवाया और उसे अपना भाई बताया। कुछ समय बाद दोनों शिलांग घूमने गए। वहां वकील का आरोप है कि पत्नी ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। साथ ही एक पहाड़ के पास धक्का देने की कोशिश भी की गई। संदेह होने पर वकील ने नीलिमा के पहले विवाह से संबंधित तलाक के दस्तावेज निकलवाए। उनमें पूर्व पति ने उल्लेख किया था कि शुभम उसका भाई नहीं, बल्कि प्रेमी है और उसका सरनेम गुप्ता है। जब वकील ने ये दस्तावेज पत्नी के सामने रखे, तो वह रात में जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। इसके बाद वकील ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की गई। विवाह के बाद झूठे केस और आत्महत्या की धमकी पति भूपेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तथाकथित भाई शुभम के साथ पिता संतोष सेंगर, मां सरोज, भाई सोनू, उसकी पत्नी नीमा, बहन आरती और उसके पति दीपक ने साजिश रची थी। नवंबर 2024 में उनकी शादी हुई। विवाह के बाद नीलिमा झूठे प्रकरण में फंसाने और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। भूपेंद्र के अनुसार, बहन आरती ने बताया था कि नीलिमा पहले पति के साथ केवल सात दिन रही थी। तलाक के दस्तावेज खो जाने की बात भी कही गई थी। शादी के बाद नीलिमा ने हर महीने 20 हजार रुपए देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पति बोला- शुभम के साथ घंटों कमरे में रहती थी पति भूपेंद्र ने पुलिस को दिए बयान के अनुसार, शुभम के घर आने पर वह घंटों उसके साथ कमरे में रहती थी और लगातार व्हाट्सऐप पर चैटिंग करती थी। पूछने पर आत्महत्या की धमकी देती थी। नीलिमा रोज पेनकिलर लेती थी और सिरदर्द का बहाना करती थी। बाद में घर की अलमारी से उसकी फाइल मिली, जिसमें मानसिक बीमारी के उपचार संबंधी दस्तावेज पाए गए। 3 मार्च 2025 को शुभम, नीलिमा को होली पर उत्तर प्रदेश ले गया। इस दौरान वह जेवर भी साथ ले गई। बाद में जानकारी जुटाने पर पता चला कि उसका तलाक ब्यावरा में हुआ था। उसके मुंहबोले मामा से भी प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। पहले पति से गर्भपात होने की जानकारी भी मिली, जिसे नीलिमा ने छिपाया था। मार्च 2025 में उत्तर प्रदेश जाने के बाद नीलिमा ने मोबाइल पर यह बातें स्वीकार करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वह घर से करीब 25 तोला सोना लेकर गई है। वकील की शिकायत पर एफआईआर दर्ज खुडैल पुलिस के एसआई सत्येंद्र सिंह सिसोदिया ने वकील की शिकायत पर नीलिमा पुत्री संतोष सेंगर निवासी ग्राम मडोरी, जिला जालौन और उसके प्रेमी शुभम सेंगर उर्फ गुप्ता के खिलाफ तथ्यों को छिपाकर छलपूर्वक केवल आर्थिक लाभ की नीयत से विवाह करने के मामले में धारा 318(4), 303(2), 61(2) बीएनएस-2023 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here