Homeमध्यप्रदेशशादी का झांसा देकर युवक से 40 हजार की ठगी:शिवपुरी में फोटो...

शादी का झांसा देकर युवक से 40 हजार की ठगी:शिवपुरी में फोटो दिखाकर कोर्ट ले गया, सादे कागज पर कराए साइन; न शादी कराई, न पैसे लौटाए

शिवपुरी जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के विजरावन गांव में शादी कराने के नाम पर एक युवक से 40 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विजरावन गांव निवासी राहुल लोधी ने बताया कि उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसी दौरान गांव के सुरेश पंडा ने उनसे शादी कराने की बात कही और इसके लिए 40 हजार रुपए मांगे। शादी की उम्मीद में राहुल ने उसकी बात मान ली। सुरेश ने उन्हें एक युवती की फोटो भी दिखाई थी। पीड़ित बोला-सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए राहुल के मुताबिक 26 सितंबर 2025 को उन्होंने सुरेश पंडा को 40 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद सुरेश उन्हें शिवपुरी कोर्ट ले गया, जहां एक युवती भी मौजूद थी। वहां सादे कागज पर राहुल और युवती के हस्ताक्षर कराए गए और कहा गया कि कुछ दिनों बाद युवती को उसके घर से विदा कर दिया जाएगा। राहुल का आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद युवती की विदाई नहीं कराई गई। जब उन्होंने सुरेश पंडा से इस बारे में बात की तो वह टालमटोल करने लगा। पैसे वापस मांगने पर उसने राशि लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत पहले बामौरकला थाने में भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शुक्रवार को वह एसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। राहुल ने कहा कि या तो उसकी शादी कराई जाए या फिर उसके 40 हजार रुपए वापस दिलाए जाएं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here