छतरपुर में करीब हफ्ते भर से लापता 2 चचेरी बहनों ने शादी कर ली। दोनों ने अपने पतियों के साथ वीडियो बनाकर ससुराल पक्ष को परेशान न करने की अपील की। जिनसे शादी हुई है वह दोनों भी आपस में चचेरे भाई ही हैं। वीडियो में युवतियों ने कहा- अगर उनके परिवार के लोगों को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी मायके पक्ष की होगी। मामला जिले के नौगांव का है। 9 फरवरी को लड़कियां लापता हुईं। अब उनका वीडियो सामने आया है। परिवार ने शिकायत में लड़कियों को नाबालिग बताया था, लेकिन वीडियो में लड़कियों ने खुद को बालिग बताया। बैंक से पैसे निकालने के निकली थीं, लेकिन लौटी नहीं 9 फरवरी को दोनों युवतियां बैंक से पैसे निकालने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन नहीं लौटीं। परिजन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही। इसी को लेकर समाज के महिला-पुरुष थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक अन्य महिला ने अपने बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद पुलिस दूसरे पक्ष के आने का इंतजार कर रही थी, जिससे महिलाओं में आक्रोश फैल गया और हंगामा हुआ। वीडियो जारी कर कहा- हम सुरक्षित हैं, किसी दबाव में नहीं रविवार को दोनों लड़कियों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मुस्लिम युवतियां कर हिंदू युवकों से शादी करने और अपनी मर्जी से घर छोड़ने की बात कह रही हैं। उन्होंने किसी को जिम्मेदार न ठहराते हुए संबंधित युवकों और उनके परिवार को परेशान न करने की अपील की है। सामने आए वीडियो में दोनों युवतियां खुद को बालिग बताते हुए कह रही हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से नगर के ही दो चचेरे भाइयों से शादी की है। उन्होंने कहा वे सुरक्षित हैं और किसी दबाव में नहीं हैं। टीआई बाल्मिक चौबे ने बताया कि दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज थी। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे थे। दोनों युवतियां बालिग हैं और चचेरी बहनें हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उनकी बरामदगी में लगी है। लड़कियों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… नौगांव से दो मुस्लिम युवतियां पांच दिन से लापता छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से दो मुस्लिम युवतियां लापता हो गई हैं। घटना को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। इससे परिजनों और मुस्लिम समाज में नाराजगी है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवतियां यूनियन बैंक में पैसे निकालने के लिए घर से निकली थीं। पढ़ें पूरी खबर…
