Homeमध्यप्रदेशलटका मिला युवक का शव का शव:भाई से नाराज होकर रात में...

लटका मिला युवक का शव का शव:भाई से नाराज होकर रात में घर से निकला था, पास खड़ी बाइक से हुई पहचान

बिलखिरिया थाना क्षेत्र में कोकता डेम के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। घटनास्थल के पास खड़ी बाइक के आधार पर युवक की पहचान की गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान विकास (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रायसेन जिले के पठारी का रहने वाला था। वह भोपाल में अशोका गार्डन के सेमरा इलाके में अपने बड़े भाई के साथ रहकर मजदूरी करता था। भाई से नाराज होकर रात में घर से निकला
जांच में सामने आया है कि विकास सोमवार रात किसी बात को लेकर अपने भाई से नाराज हो गया था। इसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकल गया। भाई को लगा कि वह नाराज होकर अपने माता-पिता के पास गांव जा रहा है, लेकिन सुबह उसका शव कोकता डेम के पास रैलिंग से लटका मिला।
बाइक से हुई पहचान
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने युवक का शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास जांच की तो थोड़ी दूरी पर एक बाइक खड़ी मिली। वाहन के आधार पर युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई।
सुसाइड नोट नहीं मिला, कारण की जांच
थाना प्रभारी उमेश चौहान के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों और खासकर बड़े भाई के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here