Homeमध्यप्रदेशरोड एक्सीडेंट में बीजेपी नेता समेत 3 की मौत:उज्जैन-नागदा मार्ग पर कार...

रोड एक्सीडेंट में बीजेपी नेता समेत 3 की मौत:उज्जैन-नागदा मार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर; एक गंभीर, सभी सांवरिया सेठ जा रहे थे

उज्जैन-नागदा मार्ग पर उन्हेल टोल नाके से 5 किलोमीटर पहले मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और आयशर ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उज्जैन के ग्लोबल और अवंति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी सांवरिया सेठ जा रहे थे। इलाज के दौरान एक और घायल सुरेश नवलानी ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। सुरेश नवलानी सिंधी कॉलोनी निवासी थे। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो भाई सुनील और सुशील हैं। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। इस हादसे में उज्जैन के देवेंद्र जोशी और भाजपा नेता कैलाश (रिंकू) शर्मा की पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं प्रवेश मारोठिया का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायलों को एक राहगीर ने अस्पताल पहुंचाया। जबकि एम्बुलेंस से शव अस्पताल लाए गए। प्रवेश के अंकल सुनील शर्मा को उनके भाई ने फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल राहगीर नंद कुमार मिश्रा ने बताया कि वे ग्रेसिम कंपनी में इंजीनियर हैं और उज्जैन आ रहे थे। रास्ते में 20-25 गाड़ियां खड़ी थीं। एक्सीडेंट हुआ था, पर कोई मदद नहीं कर रहा था। उन्होंने एक युवक को सीपीआर दिया पर उसकी जान नहीं बच पाई। उन्होंने बताया कि दो युवकों के शव एम्बुलेंस से भिजवाए और देवेंद्र को अपनी गाड़ी से लाकर ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। एक्सीडेंट के बाद की तीन तस्वीरें देखिए
पुलिस का कहना है एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि थाना भेरूगढ़ में गोयला बुजुर्ग गांव में एक आयशर और एक स्विफ्ट कार के बीच में एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें तीन लोगों की डेथ हो गई है और एक घायल है। पुलिस ने आयशर गाड़ी को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और ड्राइवर फरार है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here