Homeमध्यप्रदेशरॉबर्ट नर्सिंग होम में बनेगा 100 बिस्तरों का नया भवन:30 करोड़ से...

रॉबर्ट नर्सिंग होम में बनेगा 100 बिस्तरों का नया भवन:30 करोड़ से होगा निर्माण, स्त्री-हृदय रोग विभाग और ICU की सुविधा होगी

इंदौर के रॉबर्ट नर्सिंग होम परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा विस्तार होने जा रहा है। यहां 30 करोड़ रुपए की लागत से 100 बिस्तरों का एक अत्याधुनिक नया अस्पताल भवन बनाया जाएगा। यह जानकारी कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े ने रॉबर्ट नर्सिंग होम परिसर में आयोजित बैठक के दौरान दी। नया भवन 24 हजार वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा और यह जी प्लस-4 (भूतल सहित चार मंजिला) होगा। भवन में स्त्री रोग, हृदय रोग विभाग, आईसीयू, सहित आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसमें जनरल और स्पेशल दोनों प्रकार के वार्ड बनाए जाएंगे। तीन महीने में पूरी होगी निर्माण प्रक्रिया की तैयारी कमिश्नर डॉ. खाड़े ने बताया कि नए भवन के निर्माण से संबंधित सभी औपचारिक प्रक्रियाएं आगामी तीन महीनों में पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में रॉबर्ट नर्सिंग होम ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भवन की डिजाइन प्रस्तुत की गई, जिस पर विस्तार से चर्चा की गई। रॉबर्ट नर्सिंग होम वर्षों से दे रहा रियायती उपचार डॉ. खाड़े ने कहा कि रॉबर्ट नर्सिंग होम इंदौर का वर्षों पुराना और प्रतिष्ठित अस्पताल है, जहां सभी वर्गों के मरीज उपचार के लिए आते हैं। यहां रियायती दरों पर इलाज उपलब्ध कराया जाता है। मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए ही इस नए अत्याधुनिक 100 बिस्तरों वाले भवन का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए परिसर में उपयुक्त स्थान चिन्हित कर लिया है। बैठक में ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य और आर्किटेक्ट रहे मौजूद बैठक में रॉबर्ट नर्सिंग होम ट्रस्ट की ओर से डॉ. विजयसेन यशलहा, डॉ. मुकेश खापरा, किशोर रघुवंशी, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, सर्वज्ञ भटनागर, सिस्टर अर्चना तथा आर्किटेक्ट पीके केमकर उपस्थित रहे। बैठक में अस्पताल से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here