Homeमध्यप्रदेशरीवा में हर्ष फायरिंग; कैमरामैन को लगी गोली:चैत्र नवरात्रि पर कलश यात्रा...

रीवा में हर्ष फायरिंग; कैमरामैन को लगी गोली:चैत्र नवरात्रि पर कलश यात्रा के दौरान चली गोली

रीवा शहर में गुरुवार देर रात एक बार फिर गोलीकांड की घटना सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार रात की है। जानकारी के मुताबिक, सामान थाना क्षेत्र से निकली कलश यात्रा पचमठा आश्रम तक पहुंची थी। वापस लौटते समय गुलाब नगर के पास अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान कैमरामैन पवन सिंह नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक कलश यात्रा के फोटो-वीडियो शूट कर रहा था। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर कैमरा और कार्ड जब्त कर लिया है। गोली चलाने वाले का अभी तक नहीं चला पता
घटना की सूचना मिलते ही सामान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर फायरिंग किसने की और किन परिस्थितियों में यह वारदात हुई। गौरतलब है कि रीवा में इन दिनों बैक-टू-बैक गोलीकांड की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। अवैध हथियारों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हर्ष फायरिंग और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। समान थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इसी तरह की यह खबर भी पढ़ें… रीवा में कट्टा लहराते युवक का VIDEO रीवा शहर में एक युवक का अवैध कट्टा लहराते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक खुद को ‘अर्पित ठाकुर’ बता रहा है और पुलिस-प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब और कहां बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here