Homeमध्यप्रदेशरीवा में मॉडिफाइड साइलेंसर और स्टंट पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:चेकिंग में 20...

रीवा में मॉडिफाइड साइलेंसर और स्टंट पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:चेकिंग में 20 से ज्यादा बाइक चालकों का कटा चालान

रीवा में स्पोर्ट्स बाइकों से स्टंट, तेज रफ्तार और तेज आवाज से बढ़ती परेशानी के बाद यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार शाम तक ट्रैफिक पुलिस ने 20 से अधिक स्पोर्ट्स बाइकों को पकड़कर चालान की कार्रवाई की। यह अभियान शुक्रवार को भी लगातार जारी रहेगा। लोगों की शिकायतों के बाद कार्रवाई पिछले कुछ दिनों से शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्पोर्ट्स बाइक चालकों द्वारा स्टंट करने और तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाने की शिकायतें मिल रही थीं। खासकर रात के समय तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लोगों की परेशानी का कारण बन रहे थे। बुजुर्गों और मरीजों को हो रही थी दिक्कत तेज आवाज वाली स्पोर्ट्स बाइकों से आम नागरिकों के साथ-साथ बुजुर्गों और मरीजों को भी काफी परेशानी हो रही थी। कई इलाकों में देर रात अचानक तेज आवाज सुनकर लोग डर भी जाते थे। स्टंट करने और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ऐसे स्टंट न केवल बाइक चालक के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक हैं। चेकिंग अभियान किया गया शुरू लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर स्पोर्ट्स बाइकों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान जिन बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर, एक्स्ट्रा लाइट, अनावश्यक एक्स्ट्रा फिटिंग और डिस्टर्बिंग उपकरण लगे पाए गए, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। कुछ बाइकों को किया गया जब्त पुलिस ने नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले कुछ बाइक चालकों की बाइकों को जब्त भी किया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई केवल चेतावनी नहीं, बल्कि नियमों का पालन कराने के लिए की जा रही है। यातायात पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई केवल एक दिन की नहीं है। आने वाले दिनों में भी लगातार निगरानी रखी जाएगी। दोबारा नियम तोड़ने वालों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी का बयान यातायात प्रभारी अनिमा शर्मा ने बताया कि स्पोर्ट्स बाइक रखना अपराध नहीं है, लेकिन उसका इस्तेमाल नियमों के तहत होना चाहिए। तेज आवाज करने वाले साइलेंसर, स्टंट और लापरवाही से वाहन चलाना कानूनन अपराध है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। वहीं स्पोर्ट्स बाइक चालकों को भी अब सतर्क होकर नियमों का पालन करने की जरूरत है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here