Homeमध्यप्रदेशरीवा में ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत:पति और दो बेटियां...

रीवा में ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत:पति और दो बेटियां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, सगरा में हुआ हादसा

रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मझिगवां गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां सवार थीं। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार प्रमिला पटेल, निवासी बरों थाना सेमरिया, अपने पति भरत पटेल और दो बेटियों के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। जैसे ही वे सगरा मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर दूर जा गिरे परिजन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। पत्नी की मौके पर मौत हादसे में प्रमिला पटेल को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति भरत पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों बेटियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही सगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल, रीवा भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार भरत पटेल की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि दोनों बेटियों का इलाज जारी है। ट्रक चालक फरार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। इलाके में शोक का माहौल इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने सगरा मोड़ के पास भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here