Homeछत्तीसगढ़रायपुर में मिली युवक की गड़ी हुई लाश:हाथ-पैर दिख रहे थे बाहर,...

रायपुर में मिली युवक की गड़ी हुई लाश:हाथ-पैर दिख रहे थे बाहर, टैटू से हुई पहचान, 1 महीने पुराना नरकंकाल भी मिला

रायपुर के 2 अलग-अलग इलाकों में एक लाश और एक नर कंकाल मिला है। अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव में जमीन पर गड़ी हुई लाश मिली। जमीन के बाहर हाथ-पैर निकले हुए थे, लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान शदाणी दरबार के रहने वाले नितेश बत्रा के रुप में हुई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है, बताया जा रहा है किसी ने युवक को मारकर गाढ़ा है। दूसरे मामले में उरला इलाके के मेटल पार्क में 1 महीने पुराना नर कंकाल मिला है। दोनों मामले में पुलिस ने शव और कंकाल बरामद कर लिया है। दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है। अब देखिए घटना स्थल की तस्वीरें… केस 1 – जमीन पर गढ़ी मिली लाश 21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि सूनसान इलाके में जमीन में दफन एक लाश मिली है। शव का एक हाथ और एक पैर जमीन के बाहर दिखाई दे रहा था। पुलिस ने खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान हाथ में बने टैटू से हुई। पुलिस के मुताबिक, लाश नितेश बत्रा की है जो रायपुर के शदाणी दरबार का रहने वाला है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे कुछ दिन पहले हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी जांच जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। माना CSP लंबोदर पटेल ने दैनिक भास्कर से बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। जल्दबाजी में कुछ भी कहना उचित नहीं है। केस 2 – एक महीने पुराना नर कंकाल मिला रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र उरला में 21 मार्च को मेटल पार्क इलाके में एक नरकंकाल मिला है। शुरुआती जांच और कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान दिलीप (उम्र 45-50 वर्ष) के रूप में की गई है। उरला पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार, दिलीप पिछले एक महीने से लापता था और उसके परिजनों ने उरला थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब इतने दिनों बाद उसका कंकाल मिला है। पुलिस ने शुरू की जांच, हत्या की आशंका पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। चूंकि शव पूरी तरह से गल चुका है और केवल हड्डियां शेष हैं, इसलिए पुलिस इसे हत्या से जोड़कर भी देख रही है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपियों ने दिलीप की हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया होगा, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। टीम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उरला थाना प्रभारी के मुताबिक, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। ………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में शराब पार्टी में दोस्त को चाकू से काट-डाला,VIDEO: वर्चस्व की लड़ाई में विवाद, 5 युवकों ने घेरकर मारा; एक की हालत गंभीर रायपुर में देर रात शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here