Homeछत्तीसगढ़रायपुर में कांग्रेस दफ्तर घेरे बिना लौटे BJYM कार्यकर्ता:पुलिस ने टिन शेड...

रायपुर में कांग्रेस दफ्तर घेरे बिना लौटे BJYM कार्यकर्ता:पुलिस ने टिन शेड लगाकर रोका; यूथ कांग्रेस के टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन को बताया गलत

राजधानी रायपुर में कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने निकले BJYM कार्यकर्ता बिना घेराव के ही वापस लौट गए। पुलिस ने शंकर नगर चौक के पास टिन शेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इससे वे आगे राजीव भवन की ओर नहीं बढ़ पाए और वापस लौट आए। इस दौरान शंकर नगर चौक में आधे घंटे यातायात प्रभावित हुआ। बता दें कि दिल्ली में आयोजित AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन का BJYM कार्यतकर्ताओं ने विरोध किया है। उन्होंने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन को गलत बताते हुए ये घेराव आयोजित किया था, हालांकि घेराव नहीं कर पाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस हमेशा भारत देश की ख्याति को नुकसान पहुंचाती है। ये शर्मनाक है। प्रदर्शन से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here