Homeमध्यप्रदेशराममंदिर बनने के बाद पहली बार अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह:रामलला और हनुमान...

राममंदिर बनने के बाद पहली बार अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह:रामलला और हनुमान गढ़ी के करेंगे दर्शन, मंदिर पूरा होने पर दर्शन करने का लिया था संकल्प

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 26 मार्च को अयोध्या जा रहे हैं। राम मंदिर के निर्माण के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा होगा। खास बात यह है कि सिंह ने मंदिर निर्माण के दौरान ही घोषणा की थी कि जब प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा, वे तभी दर्शन करने जाएंगे। अब जबकि मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है, वे अपना संकल्प पूरा करने पहुंचेंगे। दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार 111 रुपए की निधि समर्पित की थी। उन्होंने हमेशा कहा कि वे राम भक्त हैं, लेकिन राजनीति और आस्था को अलग रखते हैं। राष्ट्रपति ने चढ़ाया 150 किलो का स्वर्ण जड़ित श्री राम यंत्र हाल ही में (19 मार्च 2026 को) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या का दौरा किया। उन्होंने वहां 150 किलो का स्वर्ण जड़ित ‘श्री राम यंत्र’ स्थापित किया। नवरात्रि के पहले दिन राष्ट्रपति गुरुवार सुबह परिवार के साथ अयोध्या पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने रामलला के दर्शन किए। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार, मुख्य मंदिर का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है और अप्रैल अंत तक सभी तकनीकी औपचारिकताएं भी पूरी हो जाएंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को मंदिर की आध्यात्मिक पूर्णता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। दिग्विजय के अयोध्या का कार्यक्रम दिग्विजय सिंह 26 मार्च को सुबह 8:10 बजे दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से रवाना होंगे और 9:40 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वहां दर्शन करने के बाद वे दोपहर में सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। दिग्विजय सिंह का पूरा दौरा कार्यक्रम (26 मार्च, गुरुवार) मंदिर निर्माण की टाइमलाइन: 2020 से 2026 तक का सफर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here