Homeदेशरणथंभौर में सफारी के बाद विदेशी महिला टूरिस्ट की मौत:खाना खाने के...

रणथंभौर में सफारी के बाद विदेशी महिला टूरिस्ट की मौत:खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बोले- ब्रेन डेड थी

रणथंभौर (सवाई माधोपुर) में सफारी करने के कुछ घंटे बाद एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। आयरलैंड की रहने वाली टूरिस्ट एक ग्रुप के साथ घूमने आई थी। गुरुवार (26 मार्च ) रात को होटल में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सरकारी हॉस्पिटल में चेकअप के बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। टूरिस्ट का पोस्टमॉर्टम आयरलैंड एम्बेसी के अप्रूवल के बाद ही किया जाएगा। दिन में 2 बार की थी सफारी कुण्डेरा थाने के एएसआई रूप सिंह ने बताया कि आयरलैंड की मरियन फ्रांसिस (40) दोस्तों के साथ 25 मार्च को रणथंभौर आई थी। उनका ग्रुप हेरिटेज हवेली होटल में रुका था। सभी ने 26 मार्च को सुबह-शाम के स्लॉट में सफारी की थी। इसके बाद वे होटल आ गए थे। गुरुवार देर रात खाने के बाद करीब 2.30 बजे मरियन की तबीयत बिगड़ी थी। सरकारी हॉस्पिटल में किया रेफर मरियन के दोस्तों ने होटल स्टाफ को इसके बारे में बताया। इसके बाद मरियन को अपेक्स सेविका हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। रात करीब तीन बजे मरियन को सवाई माधोपुर के जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। इस दौरान पुलिस भी प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंच गई थी। पुलिसकर्मियों के साथ मरियन के दोस्त उन्हें सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने मरियन की जांच की। कुछ देर बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के लिए इंतजार कर रही पुलिस डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने बताया कि महिला टूरिस्ट की ईसीजी कराई थी, लेकिन रिजल्ट फ्लैट था। इसके बाद उनका फिर से चेकअप किया गया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं था। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आएगा। वहीं, पुलिस का कहना है महिला की मौत की जानकारी आयरलैंड एम्बेसी को दी गई है। अब दूतावास की परमिशन का इंतजार है। …. टूरिस्ट की मौत से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान में जंगल की आग में घिरे टूरिस्ट की मौत:पहाड़ पर अकेला घूमने गया था, घने पेड़-पौधों वाला 3 हेक्टेयर हिस्सा खत्म उदयपुर के जंगल में लगी आग में फंसे टूरिस्ट की आज सुबह मौत हो गई। सोमवार रात लगी आग से बाहुबली हिल क्षेत्र का करीब 3 हेक्टेयर हिस्सा भी जलकर खाक हो गया है। पूरी खबर पढ़िए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here