Homeदेशयूपी में 2.5 करोड़ वोटर्स के नाम कटे:84 लाख नए मतदाता जुड़े,...

यूपी में 2.5 करोड़ वोटर्स के नाम कटे:84 लाख नए मतदाता जुड़े, अब कुल वोटर्स 13.39 करोड़, SIR की फाइनल लिस्ट जारी

यूपी में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रदेश में 2.05 करोड़ वोटर्स के नाम कट गए हैं। 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटे थे। यानी फाइनल लिस्ट में 84 लाख वोटर्स के नाम बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया- 6 जनवरी को जो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, उसमें 12,55,56,025 मतदाताओं के नाम थे। इसमें पुरुषों की संख्या 6,88,43,159, महिलाओं की संख्या 5,67,08,747 थी। अब अंतिम मतदाता सूची में 13,39,84,792 वोटर्स शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम सूची में पुरुष मतदाता की संख्या 7,30,71,061 है। यह कुल वोटर्स का 54.54% है। महिला मतदाताओं की संख्या 6,09,09,525 है, जो कुल वोटर्स का 45.46% है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 4,206 है। यूपी से पहले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की फाइनल लिस्ट जा हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 68 लाख नाम गुजरात में कटे हैं। दूसरे नंबर पर बंगाल है, जहां 63 लाख वोटर्स कम हुए। यूपी SIR की पूरी प्रक्रिया को समझ लीजिए… SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी। 4 नवंबर से गणना शुरू हुई। पहले गणना फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले 11 दिसंबर और फिर 25 दिसंबर किया गया। पहले ड्राफ्ट रोल 31 दिसंबर को प्रकाशित होना था, जिसे 15 दिन बढ़ाकर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया गया। दावे-आपत्तियों की मूल अवधि 6 फरवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दिया गया था। यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here