Homeमध्यप्रदेशयूपीएससी में मप्र का सबसे बेहतर प्रदर्शन:मप्र से ऑल टाइम हाई सिलेक्शन,...

यूपीएससी में मप्र का सबसे बेहतर प्रदर्शन:मप्र से ऑल टाइम हाई सिलेक्शन, इस बार 61 चयनित, 3 साल में दोगुने… यूपी-बिहार के बाद चौथा राज्य

संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) के ताजा नतीजों में मध्यप्रदेश ने अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार कुल 958 चयनित उम्मीदवारों में से 61 अभ्यर्थी मप्र के हैं, जो राज्य के लिए ऑल टाइम हाई है। खास बात यह है कि इनमें 16 छात्र सरकारी कॉलेज और विश्वविद्यालयों से पढ़े हुए हैं, जो चयन के ट्रेंड में बड़े बदलाव का संकेत देता है। पिछले तीन साल में मप्र का प्रदर्शन तेजी से सुधरा है। 2023 में जहां सिर्फ 29 चयन हुए थे, वहीं 2024 में संख्या 53, अब 61 तक पहुंच गई है। तीन साल में चयन लगभग दोगुना हो गया है। इस बार टॉप रैंकर्स में भी मप्र की मजबूत मौजूदगी रही। ईशान भटनागर ने देश में 5वें, प्रक्षाल सेक्रेटरी 8वें स्थान पर रहे। टॉप 100 में 5 बेटियां भी… इंदौर की अनन्या शर्मा को देशभर में 13वीं रैंक मिली हैं। खंडवा की रूपल जायसवाल को 43वीं रैंक, इंदौर की दीक्षा चौरसिया 44वीं, रीवा की समीक्षा द्विवेदी को 56वीं रैंक, नरसिंहपुर की दीक्षा पाटकर को 88वीं रैंक प्राप्त हुई हैं। आज सभी अभ्य​र्थियों का भोपाल में सम्मान सोमवार को सभी चयनित अभ्यर्थियों को भोपाल बुलाया गया है, जहां कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में सीएम डॉ. मोहन यादव उनसे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में फाइनल ईयर के छात्रों को भी शामिल किया गया है, ताकि वे सफल अभ्यर्थियों से सीधे मार्गदर्शन ले सकें। एसीएस अनुपम राजन के मुताबिक, इस संवाद का मकसद यह है कि सफल छात्र अपने अनुभव साझा करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को तैयारी में मदद मिल सके।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here