Homeमध्यप्रदेशयूजीसी के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना का मशाल जुलूस:आज भारत माता...

यूजीसी के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना का मशाल जुलूस:आज भारत माता चौराहा से राजभवन तक निकालेंगे मार्च, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) से जुड़े हालिया फैसलों के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना शनिवार को भोपाल में मशाल जुलूस निकालेगी। यह जुलूस आज 8 फरवरी की शाम 6 बजे भारत माता चौराहा से शुरू होकर राजभवन तक जाएगा। जुलूस के समापन पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें यूजीसी के निर्णयों को लेकर समाज की आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी। क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष और भोपाल जिला अध्यक्ष आशु सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा और प्रदेश महिला अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान करेंगी। उन्होंने कहा कि जुलूस में भोपाल सहित आसपास के जिलों से हजारों करणी सैनिकों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा सवर्ण समाज के कई संगठन और आम नागरिक भी इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। फैसले छात्र हितों और सामाजिक संतुलन को प्रभावित करने वाला
आशु सिंह के अनुसार यूजीसी से जुड़े कुछ हालिया निर्णयों को लेकर समाज में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि ये फैसले छात्र हितों और सामाजिक संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं। इसी असंतोष को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से शासन तक पहुंचाने के लिए मशाल जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं की जाएगी। करणी सेना का उद्देश्य केवल अपनी बात रखना और सरकार व संबंधित संस्थाओं का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करना है। जारी रहेगा आंदोलन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है, ताकि जुलूस के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। करणी सेना ने अपने कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। करणी सेना का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा। फिलहाल आज होने वाला मशाल जुलूस यूजीसी के फैसलों के खिलाफ एक बड़ा और संगठित विरोध प्रदर्शन माना जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here