इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने वर्ष 2025 में शानदार उड़ान भरते यात्री सुविधाओं के मामले में देश में बड़ी छलांग लगाई है। यात्री सुविधा सर्वे में इंदौर एयरपोर्ट 10वें स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा कराए गए एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे में इंदौर एयरपोर्ट को 5 में से 4.92 अंक मिले हैं, जबकि वर्ष 2024 में यह स्कोर 4.82 था और रैंक 10वीं थी। इस तरह एयरपोर्ट ने 0.10 अंकों की बढ़त के साथ 7 पायदान ऊपर चढ़ते हुए टॉप-3 में जगह बनाई है। यह सर्वे भारत के 16 और एशिया-पेसिफिक के 18 देशों के 98 एयरपोर्ट पर किया जाता है, जहां सालाना 18 लाख से ज्यादा यात्री आते हैं। सर्वे में एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों से 31 अलग-अलग मानकों पर फीडबैक लिया जाता है। इनमें साफ-सफाई, पार्किंग, स्टाफ व्यवहार, शॉपिंग और खान-पान जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इंदौर एयरपोर्ट ने इस बार 31 में से 30 बिंदुओं पर पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन किया, सिर्फ पासपोर्ट स्टाफ व्यवहार में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई। एयरपोर्ट डायरेक्टर बोले- इस बार पहले स्थान का लक्ष्य एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने कहा कि यह उपलब्धि सही दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है और हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2026 में इंदौर एयरपोर्ट देश ही नहीं, दुनिया में भी पहला स्थान हासिल करे। वहीं, एयरपोर्ट के प्रवक्ता रामस्वरूप यादव के अनुसार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। टॉप-3 एयरपोर्ट और उन्हें मिले अंक
