Homeमध्यप्रदेशमुरैना में गेट खोलते ही सीमेंट कारोबारी को गोली मारी:पसलियों में धंसी...

मुरैना में गेट खोलते ही सीमेंट कारोबारी को गोली मारी:पसलियों में धंसी बुलेट, हालत गंभीर, आरोपी रिटायर्ड फौजी हिरासत में

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार सुबह रिटायर्ड फौजी ने सीमेंट व्यापारी को गोली मार दी। गोली व्यापारी की पसलियों को चीरती हुई पेट में जाकर फंस गई है। कारोबारी को गंभीर हालत में ग्वालियर सिम्स से दिल्ली रेफर किया गया है। आईसीयू में भर्ती है। मामला स्टेशन रोड थाने का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने सुबह व्यापारी के घर का दरवाजा खटखटाया। उसने व्यापारी को नाम से पुकारा। जैसे ही व्यापारी ने दरवाजा खोला बदमाश ने गोली चला दी। घायल व्यापारी का नाम कृष्णकांत शुक्ला है, जो टीचर कॉलोनी रामनगर का रहने वाला है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… हरेंद्र शुक्ला से दुश्मनी, उसी ने मारी गोली वहीं घायल कृष्णकांत शुक्ला के भाई दीपू शुक्ला ने बताया कि गांव के ही रहने वाले हरेंद्र शुक्ला पुत्र रामनिवास शुक्ला निवासी सिरमिती गांव से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे हमारे मुरैना निवास पर वारदात हुई है। रिटायर्ड फौजी हरेंद्र शुक्ला ने पिस्टल से गोली चलाई है। घायल की पत्नी रजनी शुक्ला ने बताया कि मेरे पति सीमेंट का व्यवसाय करते हैं। सिरमिती गांव में ही सीमेंट की दुकान है। वह हर रोज मुरैना घर से गांव व्यवसाय के लिए जाते हैं। गोली मारने वाला पता नहीं कौन था, लेकिन देखूंगी तो पहचान लूंगी। जमीन विवाद में चलाई गोली, पूरा परिवार क्रिमिनल है वहीं घायल के चाचा शिवचरण शुक्ला ने बताया कि आरोपी रिटायर्ड फौजी हरेंद्र शुक्ला से उनका पुराना जमीन का झगड़ा है। यह झगड़ा दो पीढ़ी पुराना है। आरोपी के परिवार ने 15 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था। ये सभी क्रिमिनल हैं। इनके परिवार के लोग बाहुबली हैं। शिवचरण शुक्ला ने बताया कि गोली चलने के बाद आरोपी हरेंद्र से हाथापाई हुई। वह और गोलियां चलाने वाला था, लेकिन हाथापाई के बाद भाग गया। अगर उसने और गोलियां चलाई होती तो कृष्णकांत की मौके पर ही मौत हो जाती। स्टेशन रोड थाना के टीआई कुलदीप राजपूत ने बताया कि कृष्णकांत शुक्ला की हालत गंभीर है। वारदात में हरेंद्र शुक्ला का नाम सामने आया है। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। मौके से खाली खोखा मिला है। एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार आरोपी रिटायर्ड फौजी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घायल कृष्णकांत को गोली क्यों मारी? इसकी पूछताछ की जा रही है, दुश्मनी क्या थी? सब जांच में सामने आएगा। ………………… यह खबर भी पढ़ें… नर्स हत्याकांड के आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित सागर के शाहगढ़ में नर्स की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी वारदात के सात दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस सागर से लेकर जबलपुर तक आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। इसी बीच पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here