Homeमध्यप्रदेशमुंबई-आगरा हाईवे पर पिकअप पलटी, बच्चे की मौत:20 घायल, 6 की हालत...

मुंबई-आगरा हाईवे पर पिकअप पलटी, बच्चे की मौत:20 घायल, 6 की हालत गंभीर; मजदूर जामली से राजपुर जा रहे थे

मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सेंधवा के समीप ग्राम सालीकला के पास मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 20 लोग घायल भी हुए। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार है। यह हादसा सेंधवा के समीप हुआ। पिकअप में 25 से अधिक मजदूर सवार थे, जो जामली लवाणी और आसपास के क्षेत्रों से मजदूरी के लिए राजपुर जा रहे थे। मृतकों में सीतेश (12) पुत्र चपलिया, निवासी जामली शामिल है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। 16 को सेंधवा लाए घायलों में से 16 लोगों को सिविल अस्पताल सेंधवा लाया गया, जहां एक की मौत हो गई और 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य 5 घायलों को नारायणदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है। चालक मौके से फरार घटना के बाद पिकअप का चालक भी मुकेश से फरार हो गया है। अस्पताल में बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन भी पहुंचे हैं। पुलिस को भी सूचना दी गई है पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here