हरदा के एक सरकारी स्कूल में साढ़े 5 साल के मासूम का शव गुरुवार रात मिला है। उसके गले पर चोट के निशान हैं। बालक दोपहर एक बजे से लापता था। मृतक का नाम अनिल कोरकू है। मासूम के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरास का है। मामला सामने आने के बाद पुलिस खण्डहर पड़े स्कूल में जांच के लिए पहुंची है। मासूम अनिल दोपहर एक बजे से अपने घर से लापता था। परिजनों को सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे, तो बालक के गले पर चोट के निशान दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची है। अभी तक फिलहाल बच्चे की मौत के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो साल से बंद पड़ा है स्कूल
ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो सालों से स्कूल खण्डर के रूप में पड़ा हुआ है। टीआई आर एस तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुचकर जांच कर रहे है। स्कूल जाने वाले मार्ग पर एक घर मे लगे सीसीटीवी फुटेज में बालक जाता हुआ दिखाई दिया है। ग्रामीणों ने बातया कि मृतक अनिल की मां का देहांत हो चुका है। उसे उसके बड़े पापा ने पाला है। 2 माह की उम्र में मां नहीं रहीं, बड़े पापा ने पाला
टीआई आर एस तिवारी ने बताया कि लड़का साढ़े 5 साल का था। 2 माह की उम्र में उसकी मां का देहांत हो गया था। पिता दीपक दूसरी शादी कर मगरधा में रहते हैं। उसके बड़े पिता दिलीप राजगोंड और मां के साथ वह यहां रहता था। दोपहर को आंगनवाड़ी गया था। वहां से लौटकर नहीं आया था। परिवार के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया। तब उसका शव स्कूल में मिला। वह उसके शव को लेकर घर गए। यहां रास्ते में एक सीसीटीवी लगा है। बातचीत में सामने आया है कि बच्चा अकेला पैदल चलकर जा रहा था। बाकी मौत के कारण जांचने में टीम लगी हुई है।
