Homeमध्यप्रदेशमां ने तीन बेटियों को दिया जहर, खुद भी पीया:आलीराजपुर में तीनों...

मां ने तीन बेटियों को दिया जहर, खुद भी पीया:आलीराजपुर में तीनों की मौत; महिला की हालत गंभीर; पति एक महीने पहले गया गुजरात

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के अडवाड़ा के माफीदार फलिया में शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी जहर निगल लिया। तीनों बच्चियों सावित्री (7), कार्तिका (5) और दिव्या (3) की मौत हो गई, जबकि मां नूरीबाई की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय पति मुकेश गुजरात में मजदूरी कर रहा था। परिजन सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य को हालत बिगड़ने पर गुजरात के दाहोद रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। एसपी पहुंचे गांव, परिवार से की पूछताछ
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह आम्बुआ थाना प्रभारी मोहन डावर के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्चियों के पिता के गुजरात में होने, पति-पत्नी के संबंध, किसी हालिया विवाद और दूसरी शादी जैसी संभावनाओं को लेकर परिजन से सवाल किए। पारिवारिक विवाद की जताई जा रही आशंका
परिजनों ने बताया कि मुकेश और नूरीबाई की शादी 2016 में हुई थी। मुकेश करीब एक महीने पहले मजदूरी के लिए गुजरात गया था, जहां खेत किराए पर लिया हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here