Homeमध्यप्रदेशमहिला से लूटा मोबाइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार:ग्रामीणों ने घसीटते हुए पुलिस...

महिला से लूटा मोबाइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार:ग्रामीणों ने घसीटते हुए पुलिस को सौंपा था; बैढ़न पुलिस ने शिकायत पर की कार्रवाई

सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनैती के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। घटना रविवार को अटल बिहारी सामुदायिक भवन, बिलौजी के पास हुई थी। जानकारी के अनुसार, तीन बाइक सवार युवकों ने एक महिला से मोबाइल छीन लिया था और मौके से फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को पुलिस को सौंपा घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि, एक आरोपी उस समय फरार होने में सफल रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तत्काल मामला दर्ज कर फरार आरोपी सहित सभी की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फरार आरोपी को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। टीआई ने शिकायत के बाद कार्रवाई की थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैढन थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि तीसरे आरोपी का फोटो इसलिए नहीं है क्योंकि मोबाइल छीन के भागते वक्त जो एक्सीडेंट हुआ था उसके बाद उसे आरोपी का पैर टूट गया था। पुलिस ने उसे नोटिस देकर के छोड़ दिया है बाकी अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here