Homeमध्यप्रदेशमहिला बोली- पति का पड़ोसन से अफेयर, मुझे जहर पिलाया:छतरपुर में कहा-...

महिला बोली- पति का पड़ोसन से अफेयर, मुझे जहर पिलाया:छतरपुर में कहा- अवैध संबंध का विरोध करने पर पीटा, सास पर भी आरोप

छतरपुर के बगौता गांव में एक महिला को उसके पति और सास ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पिला दिया। महिला की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पीड़िता पूनम सेन ने आरोप लगाया है कि उनके पति सोनू सेन के पड़ोस में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पूनम ने बताया कि उन्होंने इस संबंध का कई बार लिखित शिकायत के माध्यम से भी विरोध किया था। पूनम के अनुसार, इसी विवाद को लेकर वर्ष 2024 में एक समझौता भी हुआ था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी महिला उन्हें ताने मारती थी और “प्यार करने वाले कभी डरते नहीं” जैसे गाने गाकर चिढ़ाती थी। हाल ही में जब पूनम ने फिर से इस संबंध का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। पूनम का आरोप है कि इसी दौरान पति और सास ने उनके साथ मारपीट की। जब वह घर छोड़कर पुलिस में शिकायत करने जा रही थीं, तो उन्हें रोककर घर में बंद कर दिया गया। पीड़िता ने बताया कि उनके साथ सड़क पर भी सरेआम मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। उनके गले पर अभी भी चोट के निशान मौजूद हैं। इसके बाद उन्हें जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। पूनम सेन का यह भी कहना है कि उनके पति और दूसरी महिला के बीच इंस्टाग्राम पर चैटिंग और वीडियो कॉलिंग होती थी। उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देखने का दावा किया है। पूनम सेन की शादी को लगभग 10 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने पुलिस से पति और सास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता और उनके मायके पक्ष के परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। हालांकि, पुलिस को अभी तक इस मामले की औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। सिविल लाईन टीआई सतीश सिंह का कहना है कि इस तरह का मामला और जानकारी सामने आई है पीड़िता के परिजनों को थाने बुलवाया है उनकी शिकायत पर जांच कर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़िता के पति (जिसपर आरोप लगे हैं) से फोन पर बात करनी चाही पर कॉल रिसीव नहीं किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here