महावीर जयंती के सरकारी अवकाश को लेकर बने भ्रम के बीच मध्यप्रदेश शासन ने स्पष्ट आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज यानी 29 मार्च को आदेश जारी कर महावीर जयंती पर अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टरों को निर्णय लेने की छूट दी है। बता दें कि पिछले कुछ सालों से 31 मार्च को महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। जिलों को तारीख बदलने की अनुमति सामाजिक संगठनों से मिले ज्ञापनों के बाद शासन ने कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार 31 मार्च की जगह 30 मार्च 2026 को अवकाश घोषित करने की अनुमति दी है। जहां 31 मार्च को उत्सव, वहां वही अवकाश सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में महावीर जयंती 31 मार्च को ही मनाई जा रही है, वहां पूर्व घोषित अवकाश ही लागू रहेगा और अलग आदेश की आवश्यकता नहीं होगी। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में 30 मार्च को रहेगा अवकाश भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश घोषित किया है। इधर, ग्वालियर, जबलपुर और सीहोर में भी 30 मार्च को ही सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
