Homeमध्यप्रदेशमहाकाल-ओंकारेश्वर का प्रसाद अब स्पीड पोस्ट से:उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवकों का...

महाकाल-ओंकारेश्वर का प्रसाद अब स्पीड पोस्ट से:उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवकों का हुआ सम्मान; CM बोले- यह एक पुण्य कार्य

उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग की बदलती भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान देश-विदेश में श्रद्धालुओं की मांग पर अब महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर का लड्डू प्रसाद स्पीड पोस्ट से भेजे जाने की घोषणा की गई। यह सम्मेलन मंगलवार शाम को क्षिप्रा तट स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड पर आयोजित किया था। इसमें हजारों ग्रामीण डाक सेवक मौजूद थे। जहां केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डाक विभाग की भूमिका को “देश की जीवनरेखा” बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से घोषणा की कि श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए अब महाकालेश्वर मंदिर और ओंकारेश्वर मंदिर का लड्डू प्रसाद डाक विभाग द्वारा पैक कर स्पीड पोस्ट से देशभर में भेजा जाएगा। उन्होंने इस पहल को सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि एक पुण्य कार्य बताया। यह व्यवस्था समय के साथ आधुनिक होती गई सीएम यादव ने डाक विभाग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 1854 से शुरू हुई यह व्यवस्था समय के साथ आधुनिक होती गई है और आज डीबीटी, बैंकिंग, बीमा, आधार जैसी योजनाओं के जरिए डाक विभाग आम नागरिक तक सरकार की योजनाएं पहुंचा रहा है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि देश में 1.65 लाख से अधिक डाकघरों का नेटवर्क है, जो विश्व में अद्वितीय है। उन्होंने 2030 तक डाक विभाग को ‘प्रॉफिट सेंटर’ में बदलने का लक्ष्य घोषित किया। पोस्ट कार्ड को उज्जैन की यादों के साथ भेजा जा सकेगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन के दर्शनीय स्थलों के चित्र वाले पोस्ट कार्ड का भी लोकार्पण किया। डाक विभाग द्वारा 20 रुपए कीमत के इन पोस्ट कार्ड को उज्जैन की यादों के साथ भेजा जा सकेगा। मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट भारत का आयोजन था, न कि किसी राजनीतिक दल का। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान अशोभनीय व्यवहार से देश की छवि को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिसकी निंदा अन्य दलों ने भी की।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here