Homeमध्यप्रदेशभोपाल में बाथरूम में मिला MBBS छात्रा का शव:पास ही पड़ी थी...

भोपाल में बाथरूम में मिला MBBS छात्रा का शव:पास ही पड़ी थी एसिड बॉटल, गांधी मेडिकल कॉलेज में 4 महीने पहले एडमिशन लिया था

भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी का शव बाथरूम में पड़ा था। पास ही एसिड की बोतल भी मिली है। रोशनी ने पिछले साल ही अक्टूबर में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। जानकारी के मुताबिक, रोशनी डे-स्कॉलर थी और कोहेफिजा थाना क्षेत्र में प्राइवेट हॉस्टल में रह रही थी। जब वह सुबह कॉलेज के लिए अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स उसे बुलाने के लिए पहुंचे। जवाब नहीं मिला तो तोड़ा दरवाजा छात्राओं के मुताबिक, रोशनी को कई बार आवाज दी। उसे फोन कॉल किया, लेकिन रोशनी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पीजी के गार्ड को सूचना दी। गार्ड पहुंचा तो पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां रोशनी पड़ी मिली। पास में मिली संदिग्ध बोतल स्टूडेंट्स ने बताया कि रोशनी के पास एक खाली एसिड की बोतल भी पड़ी हुई थी। फौरन कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी गई। रोशनी को सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आलीराजपुर की थी, पिछले हफ्ते ही भोपाल लौटी थी रोशनी आलीराजपुर की रहने वाली थी। साथी छात्रों ने बताया कि वह पिछले हफ्ते ही घर से लौटकर भोपाल आई थी। वह पढ़ाई को लेकर गंभीर और शांत स्वभाव की थी। डीन ने कहा- पढ़ाई को लेकर टेंशन में थी रोशनी गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन कविता एन. सिंह ने बताया कि रोशनी के मोबाइल में परिजन को भेजे गए मैसेज से पता चला है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में थी। मेहनत करने के बावजूद ठीक से समझ नहीं पा रही थी। पोस्टमॉर्टम के बाद सामने आएगी मौत की वजह फिलहाल रोशनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल के मसूरी क्षेत्र स्थित मॉर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दे दी है। घटना को लेकर कोहेफिजा पुलिस जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में MBBS स्टूडेंट का सुसाइड…दोस्त बोला-पढ़ाई का तनाव था इंदौर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में सोमवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंतरिक्ष अग्रवाल के रूप में हुई है, जो ग्वालियर का रहने वाला था और 2025 बैच का छात्र था। घटना बीआर अंबेडकर हॉस्टल के बी-ब्लॉक की चौथी मंजिल पर स्थित कमरे नंबर 43 की है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here