भोपाल में बेखौफ बदमाश ने बागउमराव दूल्हा में बुधवार को दिन दहाड़े फायर कर दिया। हालांकि आरोपी के हाथ में पिस्टल देखने के बाद भी एक महिला उससे भिड़ गई। उसे एक दीवार तक धकेला और साथ मौजूद व्यक्ति पर फायर करने से रोका। मामूली विवाद के बाद आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई है। फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस फरियादी को तलाश रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को बागउमराव दूल्हा में सड़क पर खड़े होकर एक व्यक्ति किसी से बात कर रहे थे। उनके वाहन पर एक महिला भी बैठी है। इसी बीच बाइक सवार युवक टर्न होता है। जिसकी बाइक पहले से खड़े व्यक्ति की स्कूटी से मामूली रूप से टच हो जाती है। इसी बात को लेकर आरोपी बहस करता है। बाइक से उतरते ही निकाल ली थी पिस्टल इसी दौरान आरोपी बाइक से उतरा और अपनी कमर से एक पिस्टल को निकाला। यह देखकर स्कूटी सवार महिला उससे भिड़ गई। आरोपी को धकेलकर दिवार तक ले गई और लगातार आरोपी को फायर करने से रोकने का प्रयास किरती रही। आरोपी कुछ दूरी पर जाता है। लौटता है और हवा में फायर कर दहशत फैलाकर फरार हो जाता है। इससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फरियादी को तलाश कर कार्रवाई की बात कह रही है। निगरानी गुंडा है फायरिंग का आरोपी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान बैरसिया रोड करोंद निवासी दिलावर खान के रूप में की है। जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ निशातपुरा सहित अन्य थानों में दर्जनों आपराधिक केस दर्ज हैं। थाना प्रभारी बोले- फरियादी को तलाश रहे ऐशबाग थाने के टीआई संदीप पंवार ने बताया कि फरियादी थाने नहीं आए थे। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपी की पहचान करोंद के बदमाश दिलावर के रूप में की है। उसकी तलाश की जा रही है।
