भोपाल के एम्स के सामने एक निर्माणाधीन निजी बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। हादसे में नीचे खड़े करीब 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यह सडाना मेडिकल स्टोर की चार मंजिला इमारत बन रही है। नीचे मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था। एम्स में आए मरीज और उनके परिजन दवाई लेने के लिए यहां पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शी हरभजन ने बताया कि बिल्डिंग का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे में एक बच्ची भी घायल हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। एक लड़की की पीठ में चोट आई है। वो भी गंभीर है। एक अन्य व्यक्ति को सरिया लगा है। 3 गाड़ियां भी दबी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग का कुछ हिस्सा अवैध है और नगर निगम को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। पुराने भवन पर बन रही थी बिल्डिंग करीब 35 साल पुराना भवन है। यहां मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा है। इसके ठीक ऊपर 3 मंजिल का और निर्माण चल रहा है। जो सेटिंग, छज्जा गिरा है,वो काफी बाहर निकला हुआ था। यह शेड के ऊपर गिरा है। इससे शेड भी ढह गया। देखिए तस्वीरें… मिनट-टू-मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए
