Homeमध्यप्रदेशभोपाल में जुटेंगे एमपी-छत्तीसगढ़, राजस्थान के 55 यंग MLA:30-31 मार्च को होगा...

भोपाल में जुटेंगे एमपी-छत्तीसगढ़, राजस्थान के 55 यंग MLA:30-31 मार्च को होगा युवा विधायक सम्मेलन, राज्यसभा के उपसभापति भी होंगे शामिल

आगामी सोमवार और मंगलवार यानी 30 और 31 मार्च को भोपाल में युवा विधायक सम्मेलन होने जा रहा है। राष्ट्रकुल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र के जोन-6 के तत्वावधान में मध्य प्रदेश विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय महाकुंभ में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कुल 55 युवा विधायक एक मंच पर जुटेंगे। तीन राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष होंगे शामिल
30 मार्च को कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही तीन राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (मध्य प्रदेश), वासुदेव देवनानी (राजस्थान) और डॉ. रमन सिंह (छत्तीसगढ़) युवा विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे। संसदीय मर्यादाओं पर होगी चर्चा सम्मेलन का समापन 31 मार्च को होगा, जिसमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर अपने अनुभवों की पोटली खोलेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की उपस्थिति यह दर्शाएगी कि लोकतंत्र में सत्ता और विपक्ष मिलकर कैसे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं। राजस्थान के युवा विधायक छत्तीसगढ़ के युवा विधायक मध्य प्रदेश के युवा विधायक

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here