Homeमध्यप्रदेशभोपाल में चुनरी यात्रा में बदमाश ने की फायरिंग:युवक की गर्दन पर...

भोपाल में चुनरी यात्रा में बदमाश ने की फायरिंग:युवक की गर्दन पर चाकू से किया हमला, भीड़ पकड़ने दौड़ी तो कर दिया फायर

भोपाल के ललिता नगर में बुधवार रात चुनरी यात्रा के दौरान एक बदमाश ने युवक को चाकू मारने के बाद फायर कर दिया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी कोलार इलाके का निगरानी बदमाश है। हाल ही में उसे बॉंड ओवर भी किया था। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8:45 बजे ललिता नगर में चुनरी यात्रा निकल रही थी। यात्रा में थाने का निगरानीशुदा गुंडा दामखेड़ा निवासी अक्षय ठाकुर भी पहुंच गया। चुनरी यात्रा में अक्षय ने हरिओम यादव से गाली-गलौच कर दी। युवक के गले पर किया चाकू से वार विवाद बढ़ा तो उसने हरिओम की गर्दन पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। चाकू उसके कान पर लगा। भीड़ अक्षय को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो उसने अपने पास रखी देसी पिस्तौल से हवा में फायर कर दिया। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से कोई कारतूस नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here