Homeमध्यप्रदेशभिंड में सिक्योरिटी गार्ड को मारी गोली, हालत गंभीर:क्रम्पटन फैक्ट्री में था...

भिंड में सिक्योरिटी गार्ड को मारी गोली, हालत गंभीर:क्रम्पटन फैक्ट्री में था तैनात, चोरी करने आए बदमाशों ने रोकने पर किया फायर

भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार दी। मंगलवार रात चोरी की नियत से बदमाश फैक्ट्री में घुस रहे थे गार्ड ने रोकने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने फायर कर दिया। गोली गार्ड के सिर में लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्रम्पटन फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड मजीद अली रात के समय ड्यूटी पर तैनात थे। मंगलवार रात करीब 1:57 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाश फैक्ट्री के मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर घुस गए। अंदर ड्यूटी कर रहे गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पिस्टल से उसके सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर दुसरे गार्ड पहुंचे
फैक्ट्री परिसर में मौजूद अन्य सुरक्षा गार्ड गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री प्रबंधन को सूचना दी। घायल गार्ड मजीद अली को तत्काल ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मालनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, हालांकि देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका था। इस पूरे मामले को लेकर मालनपुर थाना प्रभारी प्रदीप सोनी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। लगातार बढ़ रहे चोरी और बदमाशी के मामले
मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के चलते पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले सप्ताह भी क्षेत्र में दबदबा बनाने को लेकर दो गुटों के बीच लगातार विवाद हुआ था। दो दिनों तक रुक-रुक कर फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद अब फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड को गोली मारने की घटना ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैला दी है। इससे यहां काम करने वाले कर्मचारियों और फैक्ट्री प्रबंधन में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here