Homeदेशभास्कर अपडेट्स:मेघालय खदान हादसे में मौतों का आंकड़ा 25 पहुंचा, 2 मालिक...

भास्कर अपडेट्स:मेघालय खदान हादसे में मौतों का आंकड़ा 25 पहुंचा, 2 मालिक गिरफ्तार

मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में अवैध ‘रैट-होल’ कोयला खदान हादसे में मौत का आंकड़ा 25 हो गया है। गुरुवार सुबह डायनामाइट विस्फोट के बाद हुए इस हादसे में 8 मजदूर घायल भी हुए हैं।एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्पेशल रेस्क्यू टीमें तब से लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं। हालांकि, कच्ची खदान की संकरी सुरंगों में पानी भर गया है। विस्फोट के बाद जहरीली गैस जमा होने से रेस्क्यू की रफ्तार धीमी है। पुलिस ने अवैध खदान चलाने के आरोप में दो मालिकों (शमेही वार और फॉर्मे चिरमांग) को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। सीएम कॉनराड संगमा के निर्देश पर खनन और स्वास्थ्य विभाग के दो कैबिनेट मंत्री मौके पर पहुंचे। इस हादसे में नेपाल के सगे भाई पूर्ण बहादुर खापांगी और सुरेंद्र खापांगी की मौत हुई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर 6 की मौत, कंटेनर ने रौंदा: बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे, नोएडा से आगरा जा रही थी मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की गंभीर घायल है। घटना शनिवार तड़के 2.45 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय रास्ते में ही बस रोक दी। कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने नीचे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। पढ़ें पूरी खबर… चेन्नई में बर्ड फ्लू; 1,500 कौवे मृत मिले; निगरानी बढ़ाई गई तमिलनाडु सरकार ने राज्य के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में कौओं की मौत के बाद बर्ड फ्लू (एवियन फ्लू, एच5एन1) को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। चेन्नई और आस‑पास के इलाकों में 1,000–1,500 से अधिक कौवे मृत पाए गए हैं। इनके सैंपलों में एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई है। सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। स्लॉटरहाउस और बीमार या मृत पक्षियों को संभालने वालों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here