जम्मू से श्रीनगर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने कहा, कुछ जरूरी वजहों से 1 मार्च से प्रस्तावित ट्रेन को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। दरअसल रेलवे ने मंगलवार शाम को जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का ऐलान किया था। कुछ घंटो बाद आदेश रोक दिया। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास कार में फायरिंग, अंदर लॉरेंस का वकील बैठा था दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास एक कार में फायरिंग की गई। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें एक घायल हुआ है। कार में बैठे एक शख्स ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस की लीगल टीम का हिस्सा है।
