Homeमध्यप्रदेशभाजपा नेता बोले- यहां नौजवान कलाकार का फिगर देखते हैं:नेता जी नाली...

भाजपा नेता बोले- यहां नौजवान कलाकार का फिगर देखते हैं:नेता जी नाली में हो गए धड़ाम; कैमरे के सामने बिखरे कांग्रेस विधायक

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। फीमेल सिंगर पर भाजपा नेता के बिगड़े बोल
माइक हाथ में आ जाए और सामने पब्लिक हो तो नेता कभी-कभी बहक जाते हैं। फिर कुछ ऐसा कह देते हैं, जिस पर बवाल हो जाता है। मुरैना के अंबाह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन ने भी मर्यादाएं लांघ दीं। उन्होंने फीमेल सिंगर सोनल प्रधान पर भद्दे कमेंट किए। सिंगर सोनल अंबाह मेले में परफॉर्मेंस देने आई थीं। यहां भाजपा नेता ने उनके पहनावे को लेकर कहा- उसकी पैंट जो थी न, टुंडी (नाभि) से 3 इंच नीचे थी तो मैंने पब्लिक को कह दिया कि आपको मजा आ रहा है। ये पैंट पहने हुए हैं, लेकिन टुंडी से 3 इंच नीचे है। भाजपा नेता ने आगे कहा- उसमें क्या बुराई की बात है। आप फिल्मों में देखते हैं, मैंने बोल दिया। हम आप नौजवानों की अगर तालियां बजवा दें तो इसमें हमारा क्या कसूर है? एक और वीडियो में जिनेश जैन कह रहे हैं कि ये चंबल की सरजमीं है। कभी ये मत कह देना आ जाओ, हमारे साथ नाचो। आप कहां से हो, बॉम्बे से। बॉम्बे जा नहीं पाओगी। अगली बार ये मत कहना कि हमारे साथ नाचो। अगर नाचने आ गए तो मुश्किल हो जाएगी मैडम आपके साथ। यहां कलाकार आते हैं तो चंबल के नौजवान उसका फिगर देखते हैं। भाजपा नेता के इन कमेंट्स को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेर लिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संस्कार, शुचिता और नारी सम्मान की बात करने वाली भाजपा के नेता इस तरह के बिगड़े बोल बोल रहे हैं। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस की ये कैसी एकजुटता, बिखर गए विधायक
मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस रोज अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार की घेराबंदी कर रही है। कांग्रेस विधायक एकजुट होकर अपनी बात रख रहे हैं। प्रदर्शन भी कर रहे हैं लेकिन कैमरे सामने आने पर बिखर भी जा रहे हैं। बीते दिन भी विधानसभा में ऐसा ही नजारा दिखा। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की बात आई तो विधायकों के अलग-अलग सुर सुनाई दिए। मतलब, नारे लगाने में तालमेल नहीं दिखा। वहीं, मीडिया के माइक पर भी नेता अपनी-अपनी अलग बातें रखते नजर आए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सीनियर कांग्रेस विधायक अजय सिंह, विधायक जयवर्धन सिंह और विधायक फूल सिंह बरैया एक समय में अलग-अलग मीडिया से बात करते दिखे। अब लोग कह रहे हैं कि यह तो वही बात हो गई जैसे अपनी-अपनी ढपली, अपना-अपना राग। विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। भई, नंबर जो बढ़ाने हैं। चलती क्लास में टेबल पर आराम करता दिखा कुत्ता
कुत्ते लगातार सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं। अब सतना में एक सरकारी कॉलेज में चलती क्लास के दौरान आराम करते दिखे। क्लास में स्टूडेंट पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं, वहीं पीछे एक टेबल पर कुत्ता सोता हुआ दिखाई दे रहा है। कुत्ते को भगाने की किसी ने जहमत नहीं उठाई। बाद में खुद ही नींद खुली तो कुत्ता उठा, अंगड़ाई ली और फिर बाहर की ओर चल दिया। इसका वीडियो सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग पर भी सवाल उठ गए हैं। वैसे आवारा कुत्तों को कंट्रोल करने के लिए विधानसभा तक में चर्चा हो चुकी है। लेकिन लोग कह रहे हैं कि फिलहाल तो वह चर्चा, चर्चा ही साबित हुई है। पदभार ग्रहण के बाद नेता जी नाली में हो गए धड़ाम
छतरपुर में भाजपा के नए-नवेले जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी नाली में गिर पड़े। पदभार ग्रहण करने के बाद वे जनता का आशीर्वाद लेने निकले थे। तभी एक खुली पड़ी नाली में धड़ाम हो गए। नेता जी खैरा गांव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। स्वागत जुलूस में वे समर्थकों के साथ आगे बढ़ रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और यह हादसा हो गया। पास में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। अब लोग तंज कर रहे हैं कि नेता जी अपनी ही सरकार में पसरी बदइंतजामी का शिकार हो गए। अब शायद नालियों की दशा सुधरे। इनपुट सहयोग- विजय सिंह बघेल (भोपाल), आशीष शर्मा (अंबाह), दुष्यंत सिकरवार (मुरैना), प्रशांत द्विवेदी (सतना), रईस सिद्दीकी (बुरहानपुर)। ये भी पढ़ें…
राहुल गांधी पर जीतू पटवारी के बड़े बोल: केंद्रीय मंत्री की मिस्टेक, मिनिस्टर को पिता के नाम से पुकारा भोपाल में चार दिन के शॉर्ट नोटिस पर राहुल गांधी की सभा आयोजित कराने को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने ही नेता के सामने अपनी पीठ थपथपाते नजर आए। उन्होंने भरे मंच से बताया कि किस तरह बहुत कम समय में राहुल गांधी की सभा का आयोजन किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here