Homeमध्यप्रदेशभाजपा नेता ने युवक के मुंह-छाती पर मारी लात...VIDEO:अशोकनगर में जमीन पर...

भाजपा नेता ने युवक के मुंह-छाती पर मारी लात…VIDEO:अशोकनगर में जमीन पर पटककर पैरों से कुचला; थप्पड़ बरसाए, गाली देने से मना किया था

अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र के बड़ेरा गांव में एक भाजपा नेता ने युवक की पिटाई कर दी। नेता गांव का सरपंच भी है। उसनेमारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी बली सिंह लोधी गांव के ही बृजकिशोर यादव (34) को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने चंदेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना रविवार शाम को एक ढाबे की बताई जा रही है। आरोपी भाजपा नेता बली सिंह, बृजकिशोर यादव नाम के व्यक्ति को ढाबे के पीछे एक मेटी के किनारे ले गया। वहां उसे जमीन पर पटककर उसके मुंह और छाती पर लात मारी, थप्पड़ बरसाए। देखिए मारपीट की 3 तस्वीरें… गाली देने से मना किया तो गर्दन पकड़ी
पीड़ित बृजकिशोर यादव पुत्र खलक सिंह यादव, निवासी ग्राम बड़ेरा ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे वह बड़ेरा चौराहा पर बैठा था। तभी बली सिंह लोधी वहां आया और गालियां देने लगा। मना करने पर उसने बृजकिशोर की गर्दन पकड़ ली, जिससे हल्की चोट आई। इसके बाद लात-घूसों से पिटाई की। शरीर पर कई जगह अंदरूनी चोटें आई हैं। आरोपी बोला- मेरे साथ भी मारपीट हुई है
भाजपा नेता बली सिंह लोधी ने बताया कि मेरे साथ भी मारपीट हुई है। जो वीडियो बनाया है वह ऐसे समय बनाया गया है, जब मैं उसे पीट रहा हूं, लेकिन उन लोगों की मारपीट से मेरी एक उंगली पर चोट आई है। एक कान के पर्दे में दिक्कत हो गई है। मेरी हालत खराब है। चंदेरी से जिला अस्पताल और यहां से भोपाल रेफर किया जा रहा है। मैंने भी थाने में शिकायत की है। पूर्व विधायक के एक बयान से चर्चा में रहा बली सिंह
बली सिंह लोधी वहीं है, जिनसे कुछ समय पहले चंदेरी के कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान डग्गी राजा के बीच बातचीत हो रही थी। गोपाल सिंह चौहान कोई पुरानी घटना को लेकर बली सिंह के सामने लोगों से कह रहे थे कि मैंने कहा था अगर बली सिंह को हाथ लगा दिया तो एक-एक गोली से 6-6 यादव मर जैहे। विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक ने वीडियो जारी कर यादव समाज से हाथ जोड़कर माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा था कि ये शब्द मेरे नहीं थे। बातचीत के दौरान गलती से कह दिया। ये खबर भी पढ़ें…
महिला के बाल पकड़े, जमीन पर पटका, लकड़ी से पीटा सीधी में महिला से बदसलूकी और मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। आरोपी की पहचान संतोष पाठक के रूप में हुई है, जो यूट्यूब चैनल चलाता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here