Homeमध्यप्रदेशबैराड़ में अवैध शराब पर कार्रवाई, नपा कर्मचारी गिरफ्तार:जेसीबी ऑपरेटर के पास...

बैराड़ में अवैध शराब पर कार्रवाई, नपा कर्मचारी गिरफ्तार:जेसीबी ऑपरेटर के पास से 100 लीटर कच्ची शराब बरामद

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान नगर परिषद बैराड़ के एक कर्मचारी को 100 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी नगर परिषद में जेसीबी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि 8 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम खोदा भौराना झिरी रोड से गुजरने वाले एक कच्चे रास्ते पर पहुंची। वहां एक युवक हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपक उर्फ चीकू रावत (24) के रूप में हुई। वह वार्ड क्रमांक 02, बैराड़ का निवासी है। पुलिस ने उसके पास रखी दो प्लास्टिक की कैनों की तलाशी ली, जिनमें कुल 100 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब मिली। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर आरोपी दीपक रावत को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here