मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई-नागपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात ससुंधरा चेक पोस्ट पर ट्रक ड्राइवरों ने चक्काजाम कर दिया। इससे हालात बिगड़ गए। हाईवे पर दोनों ओर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए। मामला आमला थाना क्षेत्र का है। जाम के दौरान एक एंबुलेंस करीब एक घंटे तक फंसी रही। इसके अलावा 6 से अधिक यात्री बसें भी जाम में अटक गईं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सड़क पर खड़े रहकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। ये तस्वीरें देखिए… वसूली और अवैध जांच को लेकर बढ़ा विवाद जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8 बजे चेक पोस्ट पर वसूली हो रही थी। इस दौरान ट्रक ड्राइवरों और चेक स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि वाहनों की अवैध जांच और वसूली ही विवाद की असली वजह थी। इस बीच कॉल पर बातचीत के ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर मामला और बढ़ गया। विवाद के दौरान और ट्रक ड्राइवर भी मौके पर इकट्ठा हो गए। विरोध में अपने वाहन सड़क पर खड़े कर चक्काजाम कर दिया। तीन थानों की पुलिस मौके पर, तनाव की स्थिति चक्काजाम की सूचना मिलते ही मुलताई, साईंखेड़ा और आमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ड्राइवरों को समझाने और जाम खुलवाने की कोशिश शुरू की। हालांकि घटना के दौरान इलाके में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। 2 घंटे बाद चक्काजाम खत्म हुआ। ड्राइवरों की नारेबाजी और हंगामा, मौके से भागा स्टाफ ट्रक ड्राइवरों ने रात में ससुंधरा चेक पोस्ट पर रोक-टोक और वसूली के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। ड्राइवरों ने वाहनों को सड़क पर खड़े करके ‘न्याय दो, वसूली बंद करो’ जैसे नारे लगाकर विरोध किया। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने और चेक पोस्ट पर अवैध वसूली बंद कराने की मांग की। बवाल के बीच चेक पोस्ट स्टाफ मौके से भाग गया। ………………………………………. यह खबर भी पढ़ें भिंड में फंदे पर लटकाया सरकार का पुतला भिंड में नेशनल हाईवे-719 और बरैठा टोल प्लाजा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को टोल प्लाजा पर हुए आंदोलन के दौरान CCTV कैमरे तोड़े जाने के मामले में BSP नेता समेत कई लोगों पर FIR दर्ज होने के बाद विरोध और तेज हो गया है। पढ़ें पूरी खबर…
