मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बस स्टैंड पर अपने बेटे के सामने बैठे पिता की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बस बदलने के लिए युवक खंभे से टिककर बैठा था, तभी अचानक जमीन पर गिर गया। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राकेश डावर (35) है, जो आलीराजपुर का रहने वाला था। वह अपने 5-6 साल के बेटे के साथ सेंधवा से आलीराजपुर लौट रहे थे। वे बड़वानी बस स्टैंड पर बस बदलने के लिए बैठे थे, तभी हार्ट अटैक से जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों को लगा चक्कर आया होगा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। वे जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों को पहले लगा कि शायद चक्कर आया है, लेकिन जब वे नहीं उठे तो यात्रियों में घबराहट फैल गई। मासूम भी पिता को उठाने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह नहीं उठा। पहले ये 3 तस्वीरें देखिए… पिता को उठाने की बार-बार कोशिश करता रहा मासूम घटना के दौरान मासूम किशु अपने पिता के पास ही बैठा रहा। वह बार-बार उन्हें उठाने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसे यह आभास नहीं था कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। बस स्टैंड पर मौजूद लोग यह देखकर भावुक हो गए। जवानों ने CPR दी, लेकिन नहीं बची जान वहीं बोरलाय निवासी दिनेश यादव और बल्लू पहलवान ने सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। जवानों ने तत्काल सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देकर जान बचाने की कोशिश की। डॉक्टर बोले- साइलेंट अटैक से गई जान इसके बाद बड़वानी जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने राकेश डावर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर दिग्विजय सिंह नरगावे ने बताया कि प्रारंभिक जांत के मुताबिक साइलेंट अटैक से जान गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। वहीं बड़वानी पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान उसकी शर्ट पर लिखे “टाइगर ग्रुप सेंधवा” और हाथ पर अंकित “राकेश” नाम से हुई। सेंधवा मानव सेवा समिति से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के कुछ रिश्तेदार सेंधवा में रहते हैं। खबर मिलते ही बड़वानी के लिए रवाना हो गए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें… 1. गरबा खेलते-खेलते हार्ट अटैक से मौत खरगोन में गरबा कर रही एक महिला की हार्ट अटैक से दुर्गा प्रतिमा के सामने ही मौत हो गई। वह अपने पति के साथ ‘ओ मेरे ढोलना…’ गाने पर डांस कर रही थी, तभी अचानक नीचे गिर पड़ी। घटना रविवार रात को खरगोन जिले के भीकनगांव के पलासी गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… 2. महिला संगीत में डांस कर रही इंदौर की युवती की मौत विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी। विदिशा में अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी। पढ़ें पूरी खबर…
