Homeदेशबेंगलुरु में प्रोफेसर ने क्लासरूम में छात्रा को प्रपोज किया:लड़की ने चप्पल...

बेंगलुरु में प्रोफेसर ने क्लासरूम में छात्रा को प्रपोज किया:लड़की ने चप्पल से पीटा, कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स ने भी घेरकर मारपीट की

बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर ने क्लास के दौरान ही एक छात्रा को प्रपोज कर दिया। छात्रा के विरोध के बाद विवाद बढ़ा और इसके बाद अन्य छात्रों ने कॉलेज के बाहर प्रोफेसर के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार को हुई। स्टूडेंट्स के बनाए वीडियो के सामने आने के बाद मामला सामने आया। प्रोफेसर के खिलाफ कॉलेज के प्रिंसिपल दिवाकर एसपी ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रोफेसर ने छात्रा से कहा- तुमने मुझे प्रपोज किया था
इस घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक क्लिप में अब्दुल मोहम्मद नाम के असिस्टेंट प्रोफेसर क्लास को संबोधित करते हुए एक छात्रा की तरफ देखकर दावा करते हैं कि उसने उन्हें प्रपोज किया था और वह भी वह भी उससे प्यार करते हैं। इस पर छात्रा ने तुरंत इस पर आपत्ति जताई और प्रोफेसर से कहा कि वे इस मामले को प्रिंसिपल के सामने उठाएं। छात्रा ने उनसे यह भी पूछा कि उसने उन्हें प्रपोज कब किया था। प्रोफेसर ने उससे पूछा कि क्या तुमने यह नहीं कहा था कि ‘आई लव यू मोहम्मद’। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसका सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। इस पर लड़की उनसे वह फुटेज दिखाने की मांग करती है। प्रोफेसर ने जाते समय छात्रा से कहा कि वे उससे अगले दिन बात करेंगे और साथ ही दूसरे स्टूडेंट्स से चॉकलेट लेने को कहते हैं। इसके बाद प्रोफेसर क्लासरूम से बाहर निकल जाते हैं। इस घटना के बाद कॉलेज में छात्र और छात्राएं भड़क गए। एक छात्रा ने प्रोफेसर को चप्पल से मारा, जबकि दूसरे छात्रों ने भी प्रोफेसर से मारपीट की। छात्रों ने प्रोफेसर का पूरे कैंपस में पीछा किया और उसकी कार के पास पहुंचकर उन पर दोबारा हमला किया। ————
ये खबर भी पढ़ें… भरतपुर में बीच-बाजार लड़की ने सरकारी टीचर को पीटा:रेप करने का आरोप लगाया भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में एक लड़की अपने साथी के साथ मिलकर एक सरकारी टीचर की पिटाई कर दी। टीचर को पिटता देखा मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लड़की का आरोप था कि सरकारी टीचर 3 साल से उसका शोषण कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here