Homeमध्यप्रदेशबुरहानपुर में नमाज अदा कर औपचारिक रूप से मनेगी ईद:न नए कपड़े,...

बुरहानपुर में नमाज अदा कर औपचारिक रूप से मनेगी ईद:न नए कपड़े, न जश्न मनाएंगे; शिया समाज का सुप्रीम लीडर की मौत पर फैसला

बुरहानपुर में शिया समाज ने इस बार ईद पर खुशी का इजहार न करने का फैसला किया है। यह निर्णय ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के शोक में लिया गया है। समाज के सदस्यों ने रविवार को यह घोषणा की कि वे ईद पर न तो नए कपड़े पहनेंगे और न ही किसी तरह की खुशी मनाएंगे, बल्कि इसे केवल एक औपचारिकता के तौर पर मनाएंगे। बता दें कि पिछले दिनों अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के दौरान आयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया था। शिया समाज ने इसे ‘शहादत’ बताते हुए अमेरिका और इजराइल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। समाज अभी भी उनके निधन से आहत है, और रमजानुल मुबारक का महीना भी चल रहा है। ‘पूरा समाज सच्चाई के साथ खड़ा’
मध्यप्रदेश ऑल इंडिया शिया समाज के प्रेसीडेंट आबिद कजलबाश उर्फ जानी पहलवान ने इस निर्णय की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पूरा समाज हक और सच्चाई के साथ खड़ा है और सभी ने मिलकर यह फैसला लिया है कि ईद पर किसी तरह का खुशी का इजहार नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नमाज अदा की जाएगी, लेकिन नए कपड़े पहनकर खुशी मनाने की परंपरा का पालन नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि बुरहानपुर में भी शिया समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं, और यह निर्णय स्थानीय समुदाय पर भी लागू होगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here