भोपाल बीजेपी के शहर अध्यक्ष रविन्द्र यती ने आखिरकार जिला कार्यकारणी की औपचारिक घोषणा की है। रविवार देर रात बीजेपी की शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी हुई। 20 दिन पहले जारी हुई लिस्ट विरोध के बाद हुई थी होल्ड
20 दिन पहले 10 फरवरी को रविन्द्र यती ने भोपाल बीजेपी की कार्यकारिणी की लिस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एमपी बीजेपी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सोशल मीडिया पर लिस्ट जारी होते ही अंदरूनी विरोध हो गया था। इसके बाद लिस्ट होल्ड कर दी गई थी। नई लिस्ट में पार्षदों के नाम हटा दिए गए हैं। साथ ही बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड में शामिल रहे सचिन दास सहित तीनों महामंत्री बदल दिए गए। अब सिर्फ दो महामंत्री घोषित किए गए हैं। एक होल्ड रखा है। भोपाल बीजेपी की जिला कार्यकारिणी में ये बनाए गए पदाधिकारी आठ उपाध्यक्ष बनाए: राम बंसल, भाषित दीक्षित, राजकुमार विश्वकर्मा, भीकम सिंह बघेल, अमन यादव, अभय पंडित, विनय ददनानी, गुंजन चौकसे
दो महामंत्री बनाए: प्रदीप शेखावत, मुकेश राय
7 जिला मंत्री बनाए: राकेश कुकरेजा, जितेन्द्र अहिरवार, सरिता पिपलोदे, उत्कर्ष नायक, योगेश वासवानी, धर्मेन्द्र परिहार, संतोष हिरवे
कोषाध्यक्ष: राघवेन्द्र द्विवेदी
सह कोषाध्यक्ष: आशा पारोचे
कार्यालय मंत्री: डॉ योगेन्द्र मुखरैया
सह कार्यालय मंत्री: भूपेन्द्र माली
कार्यालय प्रभारी: मुकुल लोखंडे
मन की बात प्रभारी: सुमित पांडे
आईटी प्रभारी: विश्वविजय सिंह
सोशल मीडिया प्रभारी: विभा गरुड अब ये भी जानिए 10 फरवरी की लिस्ट में किसके नाम थे
ये बनाए गए थे उपाध्यक्ष: राजकुमार विश्वकर्मा, अश्विनी राय, राकेश कुकरेजा, अशोक वाणी, राजू अनेजा, भाषित दीक्षित, विभा गरुण, शिखा मोनू गोहल, ये बने महामंत्री : मनोज राठौर, योगेश परमार, सचिन दास बब्बा मंत्री: अमन यादव, योगेश वासवानी, सुनील यादव, सुषमा बावीसा, लक्ष्मी ठाकुर, पार्थ पाटीदार, प्रतीक्षा ब्रह्मभट्ट कोषाध्यक्ष: राघवेन्द्र द्विवेदी सह कोषाध्यक्ष: संतोष जाट कार्यालय मंत्री: योगेन्द्र मुखरैया सह कार्यालय मंत्री: अमित कुमार सिंह, सुमित पांडे आईटी प्रभारी: विश्वविजय सिंह आईटी सह प्रभारी: रवि यादव, शरद पंडित, शेखर श्रीवास्तव सोशल मीडिया प्रभारी: जगदीश विश्वकर्मा सोशल मीडिया सह प्रभारी: हेतराम, चंद्रभान यादव, आरती बोराना कार्यालय प्रभारी: शैलेन्द्र निगम मन की बात प्रभारी: सुनील निगम, सह प्रभारी: चंद्रशेखर तिवारी(राधे महाराज), राजेश खटीक, अनुपम जैन
बीजेपी ऑफिस में तोड़फोड़ करने वाले को बनाया था महामंत्री बीजेपी की जिला कार्यकारिणी में सचिन दास बब्बा को जिला महामंत्री बनाया गया था। लिस्ट जारी होने के बाद संगठन में भोपाल के कई नेताओं ने इस बात की शिकायत की कि सचिन दास प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड़ में शामिल थे। 2013 में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सुरेन्द्र नाथ सिंह के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। पार्षदों का क्लब बनी जिला कार्यकारिणी बीजेपी की जिला कार्यकारिणी में पांच पार्षद पदाधिकारी बनाए गए थे। इनमें वार्ड 70 के पार्षद अशोक वाणी, वार्ड 32 के पार्षद प्रतिनिधि राजू अनेजा, वार्ड 45 के पार्षद प्रतिनिधि मोनू गोहल, वार्ड 50 की पार्षद सुषमा बावीसा और वार्ड 13 के पार्षद मनोज राठौर जिला पदाधिकारी बनाए गए थे।
