Homeमध्यप्रदेशबिल्डर को धमकी मामले में जेल से शूटर गिरफ्तार:अशोक नगर की जेल...

बिल्डर को धमकी मामले में जेल से शूटर गिरफ्तार:अशोक नगर की जेल में बंद था, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के सबूत

इंदौर में तीन दिन पहले बिल्डर व कारोबारी संजय जैन को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बदमाश मनीष जांगिड़ को अशोक नगर (गुना) की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को इंदौर लाया जा रहा है। सोमवार को क्राइम ब्रांच की 14 सदस्यीय टीम गुना पहुंची थी। मनीष जांगिड़ यहां एक आपराधिक केस में जेल में बंद है। उसे अब संजय जैन को धमकाने के केस में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश मनीष जांगिड़ ने अशोकनगर के व्यापारी अंकित अग्रवाल और एक अन्य व्यक्ति को वॉइस नोट के जरिए मिली धमकी दी थी। इनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। मनीष जांगिड़ के अशोकनगर आने और यहां दहशत फैलाने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में बंद था। लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर से लेनदेन के सबूत भी मिले इंदौर के तुकोगंज इलाके में बिल्डर संजय जैन को धमकी देने वाले बदमाश का कनेक्शन मनीष जांगिड़ से मिला है। पुलिस का कहना है कि मनीष लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सरगना हैरी बॉक्सर से कनेक्शन है। मनीष और हैरी के बीच लेनदेन के रिकॉर्ड भी मिले हैं। इतना ही नहीं जब मनीष को अशोक नगर पुलिस ने पकड़ा था तब उसने कहा था कि लॉरेंस गैंग ने उसे इंदौर का भी एक काम सौंपा है। शाम तक इंदौर आएगा मनीष, संजय को टारगेट करने के मामले में होगी पूछताछ क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मनीष जांगिड़ से इंदौर लाकर पूछताछ की जाएगी। संजय जैन को धमकी देने वाले आरोपी से मनीष के कनेक्शन मिले हैं। इसके चलते माना जा रहा है कि मनीष बिल्डर संजय को ही टारगेट करने वाला था। दंडोतिया ने आगे बताया कि आरोपी को मंगलवार शाम तक इंदौर लाएंगे। इसके बाद पूछताछ में आगे की जानकारी मिलेगी। पूछताछ पूरी होने के बाद मनीष जांगिड़ को वापस अशोकनगर जेल भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और गैंग से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। बिल्डर जैन को भी वॉइस मैसेज भेजकर दी थी धमकी एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, गुरुवार को संजय को धमकी भरा कॉल आया, जिसे उन्होंने तुरंत डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर वॉइस मैसेज आया, जिसमें मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का साथी और हेरी बॉक्सर बताया और 15 करोड़ रुपए की मांग की। अशोक नगर के व्यापारी से मांगे थे दस करोड़, इसी आरोप में पकड़ाया पुलिस के मुताबिक मनीष जांगिड़ ने अशोकनगर के व्यापारी अंकित अग्रवाल और एक अन्य व्यक्ति को वॉइस नोट के जरिए धमकी दी थी। उन्होंने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया था, जिसके बाद आरोपी मनीष जांगिड़ अशोकनगर आया था और यहां दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। अशोकनगर पुलिस के अनुसार, मनीष जांगिड़ अशोकनगर में पेट्रोल बम से दहशत फैलाना चाहता था। घटनाक्रम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें संजय ने पुलिस बताया कि 16 मार्च की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुझे एक इंटरनेशनल नंबर से वॉइस कॉल आया। कॉल करने वाले ने पूछा—क्या तू संजय जैन बोल रहा है, तू बिल्डर है ना? मैंने इससे इनकार किया तो उसने कहा—झूठ मत बोल, मुझे सब पता है। उसने अपना नाम हेरी बॉक्सर बताया और कहा कि वह लॉरेंस गैंग का मेंबर है, इंटरनेट पर उसकी जानकारी देख सकता हूं। इसके बाद मैंने फोन काट दिया और उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। वॉइस मैसेज में कहा गया कि रकम नहीं देने पर हत्या कर दी जाएगी। इंटरनेशनल नंबर से वॉइस कॉल आया

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here