Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर में फूलों से सजा मां महामाया का दरबार:डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़,...

बिलासपुर में फूलों से सजा मां महामाया का दरबार:डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़, अंबिकापुर और दंतेवाड़ा के मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें

आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। बिलासपुर के महामाया मंदिर में 2 क्विंटल फूलों से मां का दरबार सजाया गया है। सुबह से श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा अर्चना कर दर्शन कर रहे हैं। अंबिकापुर के महामाया मंदिर में भी भक्त सुबह से पहुंचने लगे हैं। दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर और डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी तड़के से श्रद्धालुओं का आना जारी है। बस्तर के मां दंतेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर, बिलासपुर और रायपुर के महामाया मंदिर समेत प्रदेश के 10 प्रमुख मंदिरों में विशेष आरती के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं। इस बार विदेशी और NRI श्रद्धालुओं ने भी ज्योति कलश जलवाने के लिए अग्रिम बुकिंग कराई है। प्रदेशभर में एक लाख से अधिक ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं। वहीं नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। वहीं 19 से 27 मार्च तक 4 लोकल ट्रेनों का विस्तार किया गया है और डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here