मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता का एक मामला सामने आया है। कटनी जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक (RI) राहुल पाण्डेय ने बिना अनुमति थाईलैंड (फुकेत) की यात्रा की। मामले पर पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) के अनुमोदन के बाद राहुल पाण्डेय के खिलाफ विभागीय जांच और दंडात्मक कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। विदेश जाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य विभागीय नियमों के अनुसार, किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को विदेश यात्रा पर जाने के लिए पुलिस मुख्यालय, भोपाल से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य है। रक्षित निरीक्षक राहुल पाण्डेय ने नियम का उल्लंघन करते हुए सीधे फुकेत की यात्रा की। मामला सामने आया और विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा, तो पाण्डेय ने दावा किया कि उन्होंने आवेदन के साथ दस्तावेज संलग्न किए थे। उनका कहना था कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि यात्रा से पहले लिखित अनुमति का इंतजार करना अनिवार्य है। बिना सूचना ड्यूटी से 40 से 64 गायब रहते थे रक्षित निरीक्षक की मुश्किलें केवल विदेश यात्रा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके खिलाफ पुराने मामले भी सामने आए हैं। समाजसेवी इंद्र मिश्रा की शिकायत पर तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) ख्याति मिश्रा ने 24 मई 2024 को एक गोपनीय जांच रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें प्रमाणित हुआ था कि राहुल पाण्डे बिना किसी सूचना के बार-बार जिला मुख्यालय छोड़कर जबलपुर और होशंगाबाद में समय बिता रहे थे। साइबर सेल की जांच में यह भी सामने आया कि वे कई बार 40 से 64 घंटे तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहे, जिसके लिए कोई आधिकारिक अवकाश नहीं लिया गया था। हालांकि, मई 2024 में इसकी पुष्टि होने के बावजूद तब कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। सरकारी गाड़ी का निजी उपयोग करने का आरोप शिकायतकर्ता इंद्र मिश्रा ने डीजीपी और आईजी को भेजे ताजा पत्र में कुछ और गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि राहुल पाण्डेय ने अपनी गृहिणी मां के नाम पर जबलपुर में करोड़ों की संपत्ति और एक रिसोर्ट खरीदा है। उन पर यह भी आरोप है कि वे सरकारी गाड़ी का उपयोग निजी यात्राओं के लिए करते हैं और विरोध करने वालों को डरा-धमकाकर चुप करा देते हैं। राहुल पांडे के पर सरकारी वर्दी और पद का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर अपनी ‘ख्याति’ बढ़ाने के लिए निजी युवकों से वीडियो बनवाने और उन्हें प्रचारित करवाने के भी आरोप है वह अक्सर इंस्टाग्राम में रेल बनाने को लेकर चर्चाओं पर रहते हैं।
