Homeमध्यप्रदेशबालाघाट में बुजुर्ग महिला से हार लूटा:2 आरोपी CCTV में भागते दिखे,...

बालाघाट में बुजुर्ग महिला से हार लूटा:2 आरोपी CCTV में भागते दिखे, इधर,14 मामलों का फरार चोर गिरफ्तार

बालाघाट की कोतवाली पुलिस ने 20 फरवरी को हुई चोरी के मामले में काफी समय से फरार चल रहे आरोपी कपूर कामड़े उर्फ काला टीआई को पकड़ लिया है। इस आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर चोरी, मारपीट, अवैध हथियार और शराब तस्करी जैसे कुल 14 मामले पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलिस ने शहर की बुढ़ी शराब भट्टी के पास हंगामा कर रहे संदीप सोनवाने को भी गिरफ्तार किया है। संदीप वहां गाली-गलौज कर शांति भंग कर रहा था। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह और ज्यादा उग्र हो गया तो उसे हिरासत में ले लिया गया। बुजुर्ग महिला के गले से झपटा सोने का हार इसी बीच, किरनापुर इलाके से लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मोहगांवकला थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला, गोपिकाबाई बिसेन, जब अपने खेत में काम कर रही थीं, तब एक युवक उनके पास पानी मांगने के बहाने आया। चकमा देकर साथी के साथ हुआ फरार पीड़ित महिला ने बताया कि जैसे ही वह पानी देने के लिए बोतल उठाने लगीं, युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का हार खींच लिया। इसके बाद वह पास ही सड़क पर मोटरसाइकिल लेकर खड़े अपने साथी के साथ तेजी से भाग निकला। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक बाइक पर भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here