बाग पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने वाले एक आरोपी और एक बाइक चोर को पकड़ा है। पुलिस ने चोर के पास से चोरी की दो बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। दोनों आरोपियों को आज बुधवार को कुक्षी कोर्ट में पेश किया गया। चोरों ने पिछले दो महीनों में ये गाड़ियां चुराई थीं और इन्हें बाग के पास ढाकनबारी के जंगल में छिपाकर रखा था। वे इन्हें बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी छोटू बघेल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अब भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। तीन चोरी की वारदातों का खुलासा बाग थाने में चोरी की तीन अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज थीं। 11 मार्च: पाडलिया चौराहे से राहुल रावत की बाइक चोरी हुई थी। 23 जनवरी: माता दरवाजा मेनरोड से रणछोड़ शारदा की स्कूटी चोरी हुई थी। 15 जनवरी: सुरेश बघेल की बाइक बाग इलाके से चोरी हुई थी। पुलिस ने अपना जाल बिछाया और खबर मिलते ही ढाकनबारी के जंगल की घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से तीनों गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं। खुदकुशी के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार एक अन्य मामले में, 5 मार्च को ग्राम जामला में एक युवती ने जहर पीकर जान दे दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसे खुदकुशी के लिए उकसाया गया था, जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। बाग पुलिस ने इस मामले में आरोपी अनिल रावत (36) को गिरफ्तार कर लिया है।
