बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। देशभर में वोटों की गिनती जारी है। चुनावी नतीजे आज रात 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। देश के 36 हजार वोटिंग सेंटर्स पर 47.91% मतदान हुआ। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर झड़पें भी हुई। खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई। दूसरी तरफ मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से 3 लोग घायल हो गए थे। बांग्लादेश में चुनाव की 5 तस्वीरें… बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
