Homeमध्यप्रदेशबदमाश ने सोशल मीडिया में डाली जेल की स्टोरी:फिल्म की शूटिंग भोपाल...

बदमाश ने सोशल मीडिया में डाली जेल की स्टोरी:फिल्म की शूटिंग भोपाल जेल में हुई थी उसे इंदौर की जेल बताया, शिकायत

इंदौर जेल से जुड़ा एक वीडियो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को जिला जेल का बताया जा रहा है और इसे एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसके अलावा यह वीडियो कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर आपत्तिजनक कंटेंट के साथ भी प्रसारित किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला जेल अधीक्षक ने इंदौर पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की है। जांच में सामने आया है कि यह वीडियो अजय देवगन की एक फिल्म के दौरान तैयार किए गए सेट का है। यह वीडियो भैय्यू डार्लिंग के नाम से इंटाग्राम अकाउंट में है। जिला जेल अधीक्षक जवाहर मंडलोई ने इंदौर पुलिस कमिश्नर को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित वीडियो को लेकर लिखित शिकायत दी है। उनके अनुसार कुछ लोगों ने वीडियो को एडिट कर जिला जेल के नाम से प्रसारित किया है। वीडियो में कैदियों की दिनचर्या, जेल के अंदर की बैरक और अन्य गतिविधियों को दिखाया गया है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी। जेल अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो का जिला जेल से कोई संबंध नहीं है और इसे गलत तरीके से जेल का बताकर फैलाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वीडियो किसने और किस उद्देश्य से प्रसारित किया। भैय्यू डार्लिंग ने अपलोड किया वीडियो
वीडियो इंस्टाग्राम आईडी भैय्यू डार्लिंग जीरो 3 पर भी अपलोड है। उसने जिला जेल और पुलिस के साथ हथकड़ी पहने हुए कुछ और वीडियो भी डाले हैं। इसके साथ आजाद नगर में सोशल साइट्स चलाने वाले व्यक्ति ने भी उसे अपनी आईडी पर डालकर हटा दिया। भैय्यू डार्लिंग को बदमाश बताया गया है।
भोपाल जेल सेट का है वीडियो
दरअसल उक्त वीडियो अजय देवगन की एक मूवी सेट का है। फिल्म की शूटिंग करीब एक साल पहले भोपाल में हुई थी। इसके लिए बतौर सेट बनाया गया था। यह वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में था। जिसे एडिट कर जिला जेल के नाम से चलाया गया। इसके अलावा सेन्ट्रल जेल का एक वीडियो भी कुछ दिन पहले इसी तरह से वायरल किया गया था।
आईडी को लेकर शिकायत की है
जेलर जवाहर मंडलोई से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि इस तरह का वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है। वहीं कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसे चलाया गया है। इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर और क्राइम ब्रांच में की गई है। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर के बदमाश सुरीला का VIDEO इंदौर के खजराना में लूट, डकैती, चाकूबाजी जैसी वारदातें कर चुका बदमाश फिर से सलाखों के बाहर है। कुछ माह पहले ही खजराना पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसकी टांग टूट गई थी। उसे जेल भेजा तो फिर से जमानत पर बाहर आ गया। एक सप्ताह पहले उसने इलाके में लोगों से मारपीट की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here