Homeदेशफरीदाबाद सूरजकुंड मेला हादसा- 72 दुकानें, 14 झूले बंद:800 परिवारों पर संकट,...

फरीदाबाद सूरजकुंड मेला हादसा- 72 दुकानें, 14 झूले बंद:800 परिवारों पर संकट, दुकानदार बोले- कर्ज लेकर सामान लाए, लाखों रुपए किराया दिया

फरीदाबाद में चल रहे 39वें इंटरनेशनल सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से हुए हादसे के बाद करीब 800 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस घटना में हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हुए थे, जिसके बाद पर्यटन विभाग ने मेले के एम्यूजमेंट पार्क सेक्शन को पूरी तरह से बंद कर दिया। हालांकि, मेले के अन्य हिस्से पहले की तरह चलते रहेंगे। एम्यूजमेंट पार्क सेक्शन में करीब 14 छोटे-बड़े झूले और लगभग 72 दुकानें लगाई गई थीं। हर दुकान पर 2 से लेकर 6 व्यक्ति तक काम कर रहे थे। इस हिस्से में दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने वेंडरों को भारी रकम एडवांस में दी थी। कई स्टॉल संचालक कर्ज लेकर सामान खरीदकर मेला स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन अब उनकी दुकानें बंद कर दी गई हैं। दुकानदारों का आरोप है कि पर्यटन विभाग की ओर से उन्हें न तो कोई स्पष्ट जवाब दिया जा रहा है और न ही अब तक रिफंड या वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कोई भरोसा दिया गया है। पर्यटन विभाग के MD डॉ. पार्थ गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि मेला खत्म (15 फरवरी) होने तक एम्यूजमेंट पार्क सेक्शन पूरी तरह बंद रहेगा। इस सेक्शन की दुकानों को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने पर विचार किया जाएगा। पहले जानिए दुकानदारों ने क्या कहा…. MD बोले- कमेटी निरीक्षण करती थी पर्यटन विभाग के एमडी डॉ. पार्थ गुप्ता ने बताया कि झूलों की नियमित जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई थी, जो रोजाना निरीक्षण करती थी। हादसे वाले दिन भी जांच की गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों और कमेटी के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच ADC सतबीर मान की अध्यक्षता वाली कमेटी कर रही है। वहीं फरीदाबाद पुलिस ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। ACP वरुण दहिया की अध्यक्षता में बनी SIT में NIT क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शीशपाल और सूरजकुंड थाने से सब इंस्पेक्टर संजय शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाए गए वेंडर मोहम्मद शाकिल और उसके साथी नितेश को गिरफ्तार कर लिया है। क्राफ्ट शॉप, फूड कोर्ट खुला सूरजकुंड मेले में अब क्राफ्ट की दुकानें, फूड कोर्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम अभी भी चल रहे हैं। कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं और झांकियां भी निकाली जा रही हैं। इसके अलावा, 46 देशों से आए लोगों ने अपनी दुकानें लगाई हुई हैं। शनिवार शाम हुए हादसे के बाद रविवार सुबह मेले में लोगों की कमी जरूर देखी गई, लेकिन शाम होते-होते मेले में भीड़ हो गई। 7 फरवरी की शाम को हुआ हादसा सूरजकुंड मेला 31 दिसंबर को शुरू हुआ था। यह 15 फरवरी तक चलेगा। 7 फरवरी की शाम करीब 6:15 बजे सुनामी झूले पर 26 लोग झूल रहे थे। नीचे आते समय झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे चीख पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास के दुकानदार और पुलिसकर्मी तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। कुछ लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, लेकिन तभी झूला रेलिंग से टकराकर और नीचे गिर गया। इस हादसे में पलवल के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। ————————————- ये खबर भी पढ़ें :- फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में झूला टूटा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 12 घायल; वेंडर समेत 2 गिरफ्तार हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को सुनामी झूला गिर गया। हादसे में पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने इस मामले में हिमाचल फन फेयर कंपनी के मालिक मोहम्मद शाकिर और नितेश को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here