गुना में दो रियल एस्टेट कारोबारियों के बीच चल रहा पुराना विवाद शुक्रवार को हिंसक झगड़े में बदल गया। एक कारोबारी के परिजन का आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग घर में घुस आए। तोड़फोड़ और मारपीट की। फिर घर में रखी तेजाब की बोतल खोलकर बेटी पर उड़ेल दी। उसके कपड़े जल गए। बेटी को बचाने के दौरान पिता के हाथ भी झुलस गए। पीड़ित शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे, तो आरोपियों ने वहां पुलिस के सामने ही उनके साथ मारपीट कर दी। पूरा विवाद आपसी लेनदेन और हिसाब-किताब से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सोनी कॉलोनी स्थित राजीव गांधी पार्क के सामने एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में अरविंद जैन रहते हैं। यह प्रॉपर्टी अन्य हिस्सेदारों के साथ साझेदारी में है, जिसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 4 फरवरी को आपसी सहमति से हिस्सा बांटने पर सहमति बनी थी, लेकिन बाद में अन्य हिस्सेदार इस समझौते पर कायम नहीं रहे, जिसके चलते मामला सुलझ नहीं सका। देखिए, विवाद की 4 तस्वीरें… गालियां दीं, पूरे परिवार को पीटा
अरविंद जैन ने कोतवाली में शिकायत देते हुए कहा- जगदीश राठौर, रुचि जैन, कुसुम राठौर, ओम प्रकाश राठौर सहित अन्य लोग दोपहर करीब 12 बजे मेरे घर में घुस आए। सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर हमारे परिवार के साथ मारपीट की। जैन ने कहा- आरोपियों ने घर में सफाई के लिए रखी तेजाब की बोतल खोलकर 26 वर्षीय बेटी पर उड़ेल दी। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। थाने में मारपीट करने का भी आरोप
सूचना मिलने पर कोतवाली से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए बुलाया। जैन परिवार का आरोप है कि जब वे शिकायत करने कोतवाली पहुंचे, तब आरोपी भी वहां पहुंच गए। पुलिस के सामने ही उनके साथ दोबारा मारपीट की। पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर उन्हें बचाया। बिजली-पानी का कनेक्शन काटा
अरविंद जैन ने कहा- एक दिन पहले आरोपियों ने हमारे घर की लाइट काट दी थी। पानी के लिए लगे जेट कनेक्शन की पूरी लाइन उखाड़ दी थी। वे हमारे हिस्से की प्रॉपर्टी हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। साजिश रचकर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… करोड़पति डॉक्टर को भूख से मारने की साजिश; संपत्ति हड़पना चाहते थे जबलपुर की बुजुर्ग डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव ने बताया- मुझे पीने के लिए दिनभर में सिर्फ तीन चम्मच पानी दिया जाता था। खाना कभी नहीं दिया। मैं पहले तीजा के अलावा जीवन में कभी भूखी नहीं रही, लेकिन यहां जानबूझकर भूखा रखा गया। आशंका जताई जा रही है कि उनको संपत्ति हड़पने के लिए भूखा-प्यासा रखकर मारने की साजिश रची गई। पढ़ें पूरी खबर…
